{"_id":"65689d432e86bfd86b0731e5","slug":"child-flying-kite-dies-after-falling-into-hot-water-in-pathankot-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot News: पतंग उड़ाते सिर के बल गर्म पानी के पतीले में गिरा मासूम, दर्दनाक मौत से घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot News: पतंग उड़ाते सिर के बल गर्म पानी के पतीले में गिरा मासूम, दर्दनाक मौत से घर में मातम
Thu, 30 Nov 2023 08:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Nov 2023 08:09 PM IST
सार
बच्चे की गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने उसे पठानकोट से लुधियाना रेफर कर दिया। मगर लुधियाना पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन
पतंग।
- फोटो : iStock
विस्तार
पंजाब के पठानकोट में पतंग उड़ाते-उड़ाते एक बच्चा गर्म पानी के पतीले में जा गिरा। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना पंजाब के पठानकोट जिले की है। पठानकोट के मामून के वार्ड नंबर 10 में साढ़े पांच वर्षीय बच्चे रुद्र शर्मा सोमवार दोपहर को घर के आंगन में पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान वह अचानक सिर के बल गर्म पानी के पतीले में जा गिरा।
विज्ञापन
परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने तुरंत गर्म पानी से बच्चे को निकाला और मामून के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि मृतक अपनी माता-पिता की इकलौती संतान था। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन