फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child flying kite dies after falling into hot water in Pathankot

Pathankot News: पतंग उड़ाते सिर के बल गर्म पानी के पतीले में गिरा मासूम, दर्दनाक मौत से घर में मातम

Thu, 30 Nov 2023 08:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Nov 2023 08:09 PM IST
सार

बच्चे की गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने उसे पठानकोट से लुधियाना रेफर कर दिया। मगर लुधियाना पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। 

विज्ञापन
Child flying kite dies after falling into hot water in Pathankot
पतंग। - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में पतंग उड़ाते-उड़ाते एक बच्चा गर्म पानी के पतीले में जा गिरा। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना पंजाब के पठानकोट जिले की है। पठानकोट के मामून के वार्ड नंबर 10 में साढ़े पांच वर्षीय बच्चे रुद्र शर्मा सोमवार दोपहर को घर के आंगन में पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान वह अचानक सिर के बल गर्म पानी के पतीले में जा गिरा।

विज्ञापन


परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने तुरंत गर्म पानी से बच्चे को निकाला और मामून के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि मृतक अपनी माता-पिता की इकलौती संतान था। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed