फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Secretary of Punjab said G 20 conference will be held in Amritsar

Punjab News: कांग्रेस सांसद का दावा- अमृतसर में नहीं होगा G-20 सम्मेलन, मुख्य सचिव ने बताया अफवाह

Sun, 05 Mar 2023 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Mar 2023 06:53 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला का कहना है कि अमृतसर में होने वाले जी-20 सम्मेलन को रद्द करना पंजाब को गिराने की साजिश है। केंद्र से अपील है कि इन कार्यक्रमों को रद्द न किया जाए। जम्मू-कश्मीर में भी यह कार्यक्रम सुरक्षित तरीके से पूर्ण हुआ है। वहीं, सुखपाल खैरा ने इसे बड़ा झटका बताया है।

विज्ञापन
Chief Secretary of Punjab said G 20 conference will be held in Amritsar
जी-20 - फोटो : Twitter@ Narendra Modi

विस्तार

15 से 17 मार्च और 19 से 20 मार्च को होने वाला जी-20 सम्मेलन अमृतसर में ही होगा। पंजाब के मुख्य सचिव ने सम्मेलन रद्द होने की खबरों को अफवाह बताया।  की बैठकों पर राज्य में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था का प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला के ट्वीट कर सम्मेलन रद्द होने के संकेत दिए थे। वहीं कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने इस ट्वीट को रिट्वीट भी किया था। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर इसके लिए केंद्र व पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला का कहना है कि अमृतसर में होने वाले जी-20 सम्मेलन को रद्द करना पंजाब को गिराने की साजिश है। केंद्र से अपील है कि इन कार्यक्रमों को रद्द न किया जाए। जम्मू-कश्मीर में भी यह कार्यक्रम सुरक्षित तरीके से पूर्ण हुआ है। वहीं, सुखपाल खैरा ने इसे बड़ा झटका बताया है। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब में निवेश के प्रयासों को भी धक्का लगेगा। हालांकि, पंजाब के मुख्य सचिव वीके जंजुआ ने इसे अफवाह बताया। उनका कहना है कि बैठक निर्धारित समयानुसार ही होंगी। कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सिख युवाओं से अपील की है कि वह खालिस्तान की मांग को लेकर जी-20 में शामिल होने के आ रहे प्रतिनिधियों तक अपनी आवाज पहुंचाएं। केंद्र सरकार ने एक सप्ताह पहले अमृतसर में हालात की समीक्षा करने को अधिकारियों को कहा था। केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब के हालात को बहुत बढ़िया नहीं बताया है। अजनाला थाने पर खालिस्नान समर्थकों का हमला, तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर आरपीजी अटैक और गुरपतवंत पन्नू के भड़काऊ वीडियो को इसका आधार माना जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद केंद्र ने सुरक्षा बलों की 18 अतिरिक्त कंपनियां पंजाब भेजी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed