{"_id":"65fb4033df14de7b2d00e6ca","slug":"chief-secretary-has-additional-charge-complaint-given-to-election-commission-chandigarh-news-c-16-pkl1010-380327-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुख्य सचिव के पास अतिरिक्त प्रभार, चुनाव आयोग को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुख्य सचिव के पास अतिरिक्त प्रभार, चुनाव आयोग को दी शिकायत
विज्ञापन
टीवीएसएन प्रसाद के पास मुख्य सचिव के अलावा वित्तायुक्त व गृह सचिव का भी है प्रभार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के पास अतिरिक्त प्रभार को लेकर चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराई गई है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है, बीते शुक्रवार को 1986 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कौशल 30 जुलाई 2024 तक अर्जित अवकाश (छुट्टी) पर चले गए। उनकी सेवानिवृत्ति 31 जुलाई 2024 को निर्धारित है। हरियाणा सरकार ने उनके स्थान पर हरियाणा कैडर के दूसरे वरिष्ठ अधिकारी टीवीएसएन प्रसाद को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। हेमंत कुमार का कहना है कि प्रसाद के पास अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), गृह, जेल, राजस्व सचिव (एससीआर) के साथ आपराधिक जांच- सीआईडी और न्याय प्रशासन विभागों का प्रभार पहले से है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार व दो नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और डा. सुखबीर सिंह संधू को भेजी शिकायत में हेमंत कुमार ने कहा, चुनाव के दौरान एक आईएएस अधिकारी को इतने सारे विभाग देना उपयुक्त नहीं है। उन्होंने अपने पत्र में 18 मार्च को चुनाव आयोग की ओर से दिए गए आदेशों का हवाला देते हुए कहा है कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश के छह प्रदेशों- बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को बदलने का निर्देश दिया था। उन्होंने इस मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा-वह हरियाणा सरकार को उपयुक्त निर्देश देकर हरियाणा राज्य प्रशासन में नियमित मुख्य सचिव के साथ-साथ नियमित गृह सचिव की नियुक्ति सुनिश्चित करें।