फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister will review dual desks in schools today.

Chandigarh News: आज स्कूलों में ड्यूल डेस्कों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

Mon, 20 Nov 2023 08:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will review dual desks in schools today.
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ड्यूल डेस्कों को पहुंचाने को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल समीक्षा करेंगे। इस दौरान शिक्षा विभाग के एसीएस के साथ-साथ निदेशक स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम की बैठक से पहले ही विभाग की ओर से पहली से 5वीं और 6वीं से 8वीं तक के बच्चों की संख्या की जानकारी मांगी है, जिससे छात्र संख्या के अनुसार, ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की मंशा है कि स्कूलों में बच्चे टाट पट्टी की बजाए डेस्कों पर बैठें। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य चल रहा है। हरियाणा निवास पर होने वाली बैठक के लिए विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें शिक्षा विभाग की ओर से विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। परिवार पहचान पत्र के आधार पर स्कूलों में छात्रों की दाखिला रिपोर्ट के साथ एक ही परिसर में चल रहे स्कूल और 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में ड्यूल डेस्क की खरीद प्रक्रिया को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में एमआईएस पोर्टल पर विद्यार्थियों की संख्या अपडेट नहीं होने पर अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed