फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Teerth Yatra Scheme launched in Punjab today on birth anniversary of Shri Guru Nanak Dev

Punjab: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू, धुरी से अरविंद केजरीवाल ने किया शुभारंभ, सीएम मान भी रहे मौजूद

Mon, 27 Nov 2023 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Nov 2023 02:37 PM IST
सार

स्कीम का शुभारंभ दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रधान अरविंद केजरीवाल ने धुरी से किया। इस दौरान सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Chief Minister Teerth Yatra Scheme launched in Punjab today on birth anniversary of Shri Guru Nanak Dev
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सोमवार को ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत की। इस योजना के तहत पंजाब के आर्थिक रूप से कमजोर 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को देश भर के तीर्थ स्थानों की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।

विज्ञापन


श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर योजना की शुरुआत के बाद में धुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना गुरु साहिब की शिक्षाओं और फलसफे के मुताबिक है, जिन्होंने लोगों को आपसी-भाईचारे और अमन का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने किसी न किसी कारण अब तक इन धार्मिक स्थानों के दर्शन नहीं किए। सोमवार को अमृतसर से 300 श्रद्धालु, जालंधर से 220 और धूरी से 500 से अधिक श्रद्धालु ट्रेन के जरिये श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अगले तीन महीनों में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु यह सुविधा हासिल करेंगे। इनमें से 13 हजार श्रद्धालु ट्रेनों द्वारा जाएंगे और प्रत्येक आठ दिन के बाद चलने वाली इन 13 रेलगाड़ियों में से प्रत्येक गाड़ी में एक हजार यात्री जाएंगे। मान ने कहा कि बाकी श्रद्धालु बसों द्वारा सफर करेंगे और रोजाना 10 बसें चलाई जाएंगी, जिनमें प्रत्येक बस में 43 यात्री सवार होंगे। किसी इमरजेंसी से निपटने के लिए इन यात्रियों के साथ डॉक्टरों, वॉलंटियरों और अधिकारियों की एक टीम भी सफर करेगी। यात्रियों के पहुंचने से पहले सभी प्रबंधों के लिए अधिकारियों की एक टीम पहले भेजी गई है। 75 साल से अधिक उम्र वालों को अपने साथ एक नौजवान को देखभाल के लिए लेकर जाने की इजाजत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की योजना पंजाब में लागू की: मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने शुरू की थी। अब इस योजना को पंजाब में लागू किया गया है और नजदीकी धार्मिक स्थानों के लिए एसी बसें और दूरदूराज के स्थानों के लिए रेलगाड़ियों की सुविधा दी गई है। श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए उनको एसी कमरे और खाने-पीने की वस्तुएं भी मुहैया की जाएंगी। इन रेलगाड़ियों द्वारा श्रद्धालु श्री हजूर साहिब और श्री पटना साहिब, वाराणसी, मथुरा, अजमेर शरीफ और अन्य स्थानों के दर्शन करेंगे। बसों के जरिये श्रद्धालु श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और श्री दमदमा साहिब, श्री वैष्णो देवी, माता चिंतपूर्णी जी, माता नैना देवी जी, माता ज्वाला जी, सालासर धाम, खाटू श्याम जी और अन्य स्थानों के दर्शन करेंगे।

दिल्ली में 80 हजार लोग कर चुके तीर्थयात्रा: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनसभा में अपने संबोधन के दौरान लोगों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महान गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चल कर दिल्ली और पंजाब के लोगों की सेवा कर रही है। उन लोगों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण योजना शुरू की जा रही है, जो साधनों की कमी या किसी अन्य वजह से पवित्र तीर्थों की यात्रा नहीं कर सकते। यह गर्व की बात है कि दिल्ली में अब तक 80,000 से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह योजना पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को तीर्थ स्थानों के दर्शनों की सुविधा प्रदान करने में अहम साबित होगी।

केजरीवाल ने कहा कि सरकारी खजाने का एक-एक पैसा आम आदमी की भलाई पर खर्च किया जा रहा है। इस योजना पर जो पैसा खर्च किया जा रहा है, पिछली सरकारों द्वारा वही पैसा अपनी मौज-मस्ती पर खर्चा जाता था। पंजाब स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य हर क्षेत्र में क्रांति के नए युग की शुरुआत देख रहा है। लोगों के मुफ्त इलाज के लिए आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, राज्य के 20,000 स्कूलों की कायाकल्प की जा रही है। अब यह तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed