फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief minister parkash singh badal statement on congress candidate election rally blast case

बठिंडा में ब्लास्ट पर CM बादल की तीखी प्रतिक्रिया, आयोग पर फोड़ा ठीकरा

Fri, 03 Feb 2017 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
chief minister parkash singh badal statement on congress candidate election rally blast case
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
बठिंडा में कांग्रेसी उम्मीदवार की चुनावी सभा में हुए ब्लास्ट पर सीएम बादल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसके लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया। मुख्यमंत्री बादल का कहना है कि पंजाब में चुनाव आयोग की हुकूमत में धमाके होने लगे हैं।
विज्ञापन


अकाली-भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान कोई ऐसी घटना नहीं घटी। बादल अकाली-भाजपा उम्मीदवार दिलराज सिंह भूंदड़ के प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आप के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि एसवाईएल कांग्रेस की देन है। वहीं, आम आदमी पार्टी पंजाब में कब्जा करना चाहती है, लेकिन पंजाब वासियों ने कभी लुटेरों को सूबे में घुसने नहीं दिया। वह आप को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजोत सिद्धू के बारे में बादल ने कहा कि वह अरुण जेटली को अपने सियासी पिता और भाजपा को अपनी मां कहता था लेकिन सिद्धू ने दोनों की पीठ पर खंजर घोंपा है। उन्होंने सिद्धू को दलबदलू बताते कहा कि मै एक ओर ही खड़ा हूं, इसी वजह से पांच बार पंजाब का मुख्यमंत्री बना हूं।

पंजाब पर हो सकता है बड़ा हमला, शांति बनी रहे

chief minister parkash singh badal statement on congress candidate election rally blast case
प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि छठी बार सीएम बनने पर उनकी प्राथमिकता पंजाब में शांति बनाए रखने की होगी क्योंकि कुछ ताकतें पंजाब पर बड़ा हमला करने की फिराक में हैं।

बादल वीरवार को अकाली प्रत्याशी गोबिंद सिंह लोंगोवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बादल ने कहा कि पंजाब विरोधी कुछ ताकतें (जिन्होंने पहले भी पंजाब में कहर बरपाया था) अन्य शरारती तत्वों के साथ दोस्ती करके पंजाब का माहौल खराब करना चाहती हैं।

डेरा सिरसा के समर्थन देने पर उन्होंने कहा कि कोई भी समर्थन दे, इसका स्वागत है। एक सवाल के उत्तर में बादल ने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी ज्यादा खुशी नहीं मनाई और न ही ज्यादा गम मनाया है। सिर्फ अपने कर्तव्यों को प्रति गंभीर रहता हूं। बादल ने दावा किया कि दो तिहाई बहुमत से गठबंधन फिर से सरकार बनाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed