{"_id":"5b61e3e04f1c1b6e118b6c02","slug":"chief-minister-manohar-lal-see-movie-based-on-pm-modi-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देखी पीएम मोदी पर बनी फिल्म, कहा- बचपन से ही मेहनती रहे हैं पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देखी पीएम मोदी पर बनी फिल्म, कहा- बचपन से ही मेहनती रहे हैं पीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री बचपन से ही संवेदनशील, मेहनती और लगनशील रहे हैं और आज भी इसी भावना से देश को समर्पित हैं। मुख्यमंत्री अपने कई मंत्रियों के साथ मंगलवार देर शाम चंडीगढ़ के आईटी पार्क स्थित एक निजी मॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म ‘चलो जीते हैं’ का विशेष शो देखने के बाद प्रतिक्रिया दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस लघु फिल्म में यह दिखाया गया है कि किस प्रकार से प्रधानमंत्री अपने बचपन में अपने एक सहपाठी को स्कूल ले जाने के लिए आतुर हैं और उन्होंने उस सहपाठी को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस लघु फिल्म से समाज को भी एक प्रेरणा मिलेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री दूसरों के लिए जीते हैं तथा एक आदर्श व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि एक घटना उनके जीवन में घटी हैं जिसका चित्रण इस फिल्म के माध्यम से किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह लघु फिल्म यू-टयूब और सोशल मीडिया पर प्रचारित की जाएगी ताकि लोगों को प्रेरणा मिलें कि किस प्रकार से दूसरों के लिए जीया जाता है।