फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Manohar Lal releases devotional song and poster for the 400th Prakash Parv of Sri Guru Tegh Bahadur

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के लिए भक्ति गीत और पोस्टर किया लोकार्पित

Thu, 07 Apr 2022 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 12:13 AM IST
सार

24 अप्रैल को पानीपत में राज्यस्तरीय समारोह होगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह की अध्यक्षता में इवेंट मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal releases devotional song and poster for the 400th Prakash Parv of Sri Guru Tegh Bahadur
श्री गुरु तेग बहादुर

विस्तार

श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के बनाए भक्ति गीत को लांच किया। उन्होंने हिंदी और पंजाबी भाषा में बनाए पोस्टर भी लोकार्पित किए। 24 अप्रैल को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पानीपत में राज्यस्तरीय समारोह होना है।

विज्ञापन


Koo App

जिनाने शीश कटाया हिन्द दी ख़ातिर, मैं उन्हानु शीश नवाऊँ.. आओ मानवता के सूरज श्री गुरुतेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशपर्व को मनाएं... गुरु को शीश नवाएं।

View attached media content

- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 6 Apr 2022

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर कहा कि मार्च 2021 से 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में देश में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पहले ही शुरू हो चुके हैं। समारोह के सफल आयोजन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह की अध्यक्षता में इवेंट मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है। गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं हमारे लिए दुर्लभ विरासत हैं। 24 अप्रैल को हरियाणा, पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से भी सिख श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में भाग लेने की उम्मीद है।


कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रसिद्ध रागी और कथा वाचक
मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध रागी और कथा वाचकों को समारोह में भाग लेने के लिए विशेष आमंत्रण भेजा जा रहा है। कार्यक्रम प्रबंधन समिति के संयोजक सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पिछली सरकारों ने इन महान गुरुओं और संतों की आध्यात्मिक शिक्षाओं और दर्शन का प्रचार करने के लिए कभी नहीं सोचा। संदीप सिंह ने कहा, यह सराहनीय है कि हरियाणा इतने बड़े धार्मिक कार्यक्रम की मेजबानी करेगा।

कश्मीरी पंडितों की बहुत मदद की
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने न केवल हिंदुओं को जबरन धर्मांतरण से बचाया, बल्कि कश्मीरी पंडितों की भी बहुत मदद की। वे मुगल सम्राट औरंगजेब के दबाव में जीवन जी रहे थे।जब कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधिमंडल अपनी व्यथा बताने गुरु तेग बहादुर जी से मिलने गया, तब उन्होंने कहा था यदि कोई महापुरुष अपना बलिदान दे तभी आपका धर्म बच सकता है।

 

यह सुन कर 9 वर्ष के बालक गोबिंद राय (गुरु गोबिंद सिंह जी) ने कहा कि पिता जी, आपसे बड़ा महापुरुष और कौन हो सकता है। आप अपना ही बलिदान क्यों नहीं देते। इस पर उन्होंने औरंगजेब से लोहा लेने के लिए दिल्ली कूच किया था, लेकिन चांदनी चौक पर उनका सिर कलम कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed