{"_id":"5b2e81a74f1c1b6d4d8b828e","slug":"chief-minister-manohar-lal-khattar-visit-siswal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़-मुंडका मेट्रो रेल लाइन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद सीसवाल आएंगे सीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़-मुंडका मेट्रो रेल लाइन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद सीसवाल आएंगे सीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : Demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को बहादुरगढ़-मुंडका मेट्रो रेल लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे आदमपुर क्षेत्र के गांव सीसवाल में आएंगे। सीसवाल के बाद वे गांव सदलपुर और शाम को गांव बालसमंद में भी जनसभा करेंगे। इस दौरान वह जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। फतेहाबाद में राहगीरी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सीधे मुख्यमंत्री बहादुरगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले बहादुरगढ़-मुंडका मेट्रो रेल लाइन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बहादुरगढ़ से सीसवाल के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर करीब 12 बजे गांव सीसवाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने हेलीपेड पर लैंड करेगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 10 हजार से अधिक आबादी वाले महाग्रामों में जनसभा करने व जनप्रतिनिधियों से संवाद का कार्यक्रम तय किया है। आदमपुर से ही इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री ने आदमपुर हलके के तीन बड़े गांवों को चुना है। सबसे पहले सीसवाल, फिर सदलपुर और उसके बाद बालसमंद गांव में कार्यक्रम होंगे। तीनों ही गांवों की जनसंख्या 10 हजार से अधिक है। मुख्यमंत्री बालसमंद में कार्यक्रम निपटाने के बाद सीधे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिसार में तेल फेंकने से घबराई पुलिस, सुरक्षा में की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री के हिसार रोड़ शो कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक हो गई थी। सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री पर आदमपुर विधानसभा के ही गांव जाखोद खेड़ा निवासी युवक प्रवीण ने काला तेल फेंक दिया था। इसके अलावा शहर में मुख्यमंत्री को काले झंडे भी दिखाए गए थे। इसलिए इस बार सुरक्षा में बढ़ोतरी कर दी गई है। सुरक्षा के लिए छह डीएसपी और सात अतिरिक्त कंपनियां बुलवाई गई है। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस के जवान जनता के बीच में रहेंगे। वहीं निगरानी टीम के सदस्यों की संख्या को भी बढ़ाया गया है जो कार्यक्रम की हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
भजनलाल के गढ़ में चुनावी बिसात बिछाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के गढ़ में चुनावी बिसात बिछाएंगे। पिछले 45 सालों से भजनलाल के गढ़ को कोई नहीं तोड़ पाया है। हर बार यहां से भजनलाल परिवार ने ही जीत हासिल की है। पूर्ण रूप से विपक्ष का गढ़ होने के बावजूद मुख्यमंत्री की ओर से आदमपुर हलके में कई विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्हीं के आधार पर मुख्यमंत्री भजनलाल के गढ़ में सेंध लगाने का प्रयास करेंगे। सीसवाल, सदलपुर और बालसमंद में अगर मुख्यमंत्री सेंध लगाने में सफल हो जाते हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को यहां कड़ा मुकाबला झेलना पड़ सकता है।