फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief minister manohar lal khattar meet with prime minister

एसवाईएल पर खट्टर की सुनेंगे मोदी, शाम 6 बजे होगी पीएम से मुलाकात

Fri, 21 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chief minister manohar lal khattar meet with prime minister
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : file photo
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एसवाईएल पर शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रदेश का पक्ष रखेंगे। सीएम की पीएम के साथ शाम छह बजे बैठक होगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने खट्टर को मुलाकात का समय दे दिया है।  मुख्यमंत्री एसवाईएल पर हरियाणा के मजबूत पहलुओं की पैरवी करने के साथ ही केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन और अपनी सरकार की उपलब्धियों से भी मोदी को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश के राजनीतिक हालात व ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी। सीएम की पीएम के साथ इस बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, चूंकि हरियाणा में भाजपा के असंतुष्ट विधायक सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। डिप्टी सीएम बनाने के साथ ही मंत्रिमंडल और संगठन में फेरबदल के कयासों को भी हवा दी जा रही है। खट्टर की मोदी से मुलाकात के बाद इन अटकलों पर विराम लगने की संभावना है। 
विज्ञापन


खट्टर हरियाणा के केरोसिन फ्री मॉडल, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और शौच मुक्त अभियान को लेकर भी चर्चा करने वाले हैं। इन परियोजनाओं में हरियाणा ने खासी प्रगति की है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू होने के बाद हरियाणा में लिंगानुपात 950 तक पहुंच चुका है, सीएम इसकी जानकारी भी पीएम को देंगे। इसके साथ ही एसवाईएल का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार कराने की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसवाईएल मामले के राजनीतिक गलियारों में गरमाने के बाद खट्टर की ये पीएम मोदी से पहली औपचारिक बैठक हो रही है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सत्ता संभालने के दो महीने के भीतर ही पीएम से दो बार मिल चुके हैं, इससे भी सीएम हरियाणा पर पीएम से जल्दी समय लेकर एसवाईएल का मुद्दा उठाने का दबाव बना हुआ था। वैसे तो मोदी के साथ इस मुद्दे पर भुवनेश्वर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक केबाद खट्टर की चर्चा हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed