{"_id":"5703e1d94f1c1bff24c811f3","slug":"chief-minister-manohar-lal-khattar-anil-vij-ias-ashok-khemka-twiter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने अनिल विज ने की आईएएस अशोक खेमका की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने अनिल विज ने की आईएएस अशोक खेमका की वकालत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एक बार फिर वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।
पदोन्नति के बाद से पद के अनुसार पोस्टिंग मिलने का इंतजार कर रहे खेमका के दर्द को विज ने गंभीरता से लिया है।
खेमका ने अपने दिल की बात ट्वीट के माध्यम से कही थी। विज ने संज्ञान लेते हुए खेमका की पोस्टिंग की बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से की है।
ट्वीट के माध्यम से विज ने बताया कि खेमका के पद के अनुरूप पोस्टिंग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत की है।
मुख्यमंत्री ने भी उन्हें भरोसा दिया है कि खेमका को जल्द ही एक या दो दिन में पद के अनुरूप पोस्टिंग दे दी जाएगी।
खेमका ने ट्वीट के माध्यम से दर्द बयां किया था कि पदोन्नति के बावजूद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल को ब्रिगेडियर की पोस्ट की कमान दे दी गई हो।