फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief minister manohar lal heard peoples problem in jind

सीएम बोले- मैंने 5 साल में कदे साइन नहीं करे किसे कागज पै, हुड्डा भतेरे साइन करग्या जेल जावैगा

Tue, 12 Feb 2019 09:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 Feb 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
Chief minister manohar lal heard peoples problem in jind
सीएम मनोहर लाल

अपने दो दिन के दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 80 वर्षीय सुखलाल ने जब एक कागज पर मुख्यमंत्री से हस्ताक्षर मांगा तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘मैंने चार साल में कदे किसे कागज पर साइन नहीं करे, हुड्डा भतेरे करग्या जेल में जावैगा।’

विज्ञापन


दरअसल, जीतगढ़ निवासी 80 वर्षीय सुखलाल खुद को भाजपा का पुराना कार्यकर्ता बताकर मुख्यमंत्री से मिले। इस पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आपका कागज तो रात में ही ले लिया था। इस पर सुखलाल ने अपने आवेदन पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। हस्ताक्षर से मना करते ही सुखलाल बिगड़ गए। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मौजूद अधिकारियों से अपना पत्र वापस मांग लिया। 
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री ने स्टाफ से कहा कि यह कागज वापस दे दें। स्थिति को भांपते हुए साथ में मौजूद डीसी अमित खत्री ने वह कागज पकड़ लिया और उस पर हस्ताक्षर करने की बात कही। जब सुखलाल को यह कागज वापस दिया जा रहा था तो उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि और कोण करेगा साइन, इस पर? जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी कर्या करैं। साथ ही सुखलाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि ‘नये आदमी तो तनै आगै राख दिए अर पुराणे आदमी पाछै रहगे’। इस पर डीसी द्वारा हस्ताक्षर किए गए कागज को उन्हें थमा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chief minister manohar lal heard peoples problem in jind
सीएम मनोहर लाल

इस दौरान करेला गांव के लोगों ने जुलाना तहसील में फसल मुआवजा के नाम पर हुए भ्रष्टाचार का मामला भी उठाया। लोगों ने कहा कि एक महीना पहले इस मामले में एफआईआर हुई थी, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर मुख्यमंत्री ने एसएसपी को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। डीएसपी आदर्शदीप ने बताया कि इस मामले की जांच सफीदों के एसडीएम मनदीप कुमार कर रहे हैं। 

उन्होंने रिकार्ड मंगवाया हुआ है। जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है तो गिरफ्तारी होगी। गौरतलब है कि इस मामले में जुलाना के तहसीलदार सहित कानूनगो, नंबरदार व पटवारी के खिलाफ पांच जनवरी को एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके अलावा लोगों ने नागरिक अस्पताल में मेडिकल नहीं होने, गढ़वाली गांव में जलभराव सहित अन्य समस्याएं भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई। 

जींद और सफीदों में किया 18 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद और सफीदों में 13 परियोजनाओं का शिलान्यास , पांच परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उक्त परियोजना में जींद में पांच का उद्घाटन और सात का शिलान्यास किया गया है, जिन पर 46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सफीदों में सीएम द्वारा छह परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिन पर 43 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed