फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief minister khattar, manohar lal rally at sirsa, chief minister sirsa rally, haryana government

भ्रष्टाचारी को किसी सूरत में नहीं छोड़ेंगे चाहे सरकार आज ही चली जाए : सीएम

Fri, 26 Aug 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालांवाली/सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालांवाली/सिरसा) Updated Fri, 26 Aug 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
chief minister khattar, manohar lal rally at sirsa, chief minister sirsa rally, haryana government
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए दृढ़ है और भ्रष्टाचार करने वाले किसी अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी या नेता का बचाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


भ्रष्टाचारी को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा चाहे इसके लिए सरकार आज ही चली जाए। उन्होंने आमजन से भी भ्रष्टाचार मिटाने में सहयोग का आह्वान किया। 
विज्ञापन


वे वीरवार को कालांवाली अनाज मंडी परिसर में आयोजित विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिरसा जिले में भाजपा का एक भी विधायक या सांसद न होते हुए भी इसे विकास के मामले में प्रदेश की 90 विधानसभाओं के समान तवज्जो दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के 22 माह के कार्यकाल में कालांवाली विस क्षेत्र में 56 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से आज यहां 24 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और 16 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इस दौरान रैली संयोजक राजेंद्र देसूजोधा व रेणू शर्मा ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गदा व शॉल भेंट की।

कार्यक्रम को महिला विकास निगम की अध्यक्षा रेणू शर्मा, हरियाणा बीज विकास निगम  चेयरमैन पवन बैनीवाल, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की अध्यक्षा सुनीता दुग्गल, जिला भाजपा फतेहाबाद के अध्यक्ष भारत भूषण मिड्ढा, देवकुमार शर्मा, जिला परिषद सदस्य  आदित्य चौटाला,  हरदयाल सिंह, जितेश मेहता, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के निदेशक रतनलाल बामनिया, श्याम बजाज सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। 

विधायक न होने के बाद भी दी तवज्जो

chief minister khattar, manohar lal rally at sirsa, chief minister sirsa rally, haryana government
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
सीएम खट्टर ने कालांवाली को संतों की भूमि कहते हुए वहां के लोगों को शांतिप्रिय बताया। उन्होंने कहा कि रैली में भीड़ को देखकर यह लगता ही नहीं कि वे उस हलके में आए है जहां उनकी पार्टी का विधायक नहीं है। उन्होंने हर मामले में विपक्ष की ओर से सरकार की आलोचना करने और आरोप लगाने  की आदत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल विपक्ष के पास करने को कुछ नहीं है और सभी विपक्षी नेता बेरोजगार हो गए हैं। 

प्रतिभा पहचानना सरकार का काम
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रियो ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक को घर पहुंचने से पहले ही 2.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि प्रदान करते हुए उनका भव्य स्वागत किया तो विपक्ष इसकी भी आलोचना करने से नहीं चूका। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को पहचानना सरकार का काम है और प्रदेश में बेटियों व महिलाओं का स्थान पुरुषों से कम नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अब तक हर मुख्यमंत्री ने अपने क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास कार्य करवाए है पर उन्होंने करनाल के लोगों से साफ कह दिया है कि जितने कार्य दूसरे क्षेत्र में होंगे उतने ही करनाल में होगा विकास कार्य में कोई भेदभाव नहीं होगा। सभी मंत्रियों और विधायकों को भी निर्देश दिया गया है कि सभी के  क्षेत्र में समान कार्य होगे।

फसल बीमा योजना किसानों के हित में

chief minister khattar, manohar lal rally at sirsa, chief minister sirsa rally, haryana government
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
सीएम खट्टर ने कहा कि शहीदों को याद करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया पर विपक्ष इस पर आलोचना करने से नहीं चूका। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना पूरी तरह से किसानों के हित में है। इस योजना की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब देते हुए उन्होंने विरोधी नेताओं को सलाह दी कि वे अपनी सरकारों के समय में लागू फसल बीमा के प्रीमियम की तुलना वर्तमान प्रीमियम से करें, उन्हें असलियत का पता लग जाएगा। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के कारण अब किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को सरकार की ओर नहीं देखना पड़ेगा बल्कि उनके नुकसान का भुगतान बीमा कंपनियां करेंगी। उन्होंने कहा कि कपास पर पांच प्रतिशत प्रीमियम देना होगा जिसमें से किसान को दो प्रतिशत ही देना होगा बाकी तीन प्रतिशत सरकार देगी।

शिक्षा नीति में किए सुधार
उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के दस साल के कार्यकाल को शिक्षा के क्षेत्र में डार्क पीरियड ऑफ एजूकेशन करार देते हुए इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को कुछ नहीं आता था उन्हें भी आठवीं, नौवीं कक्षाएं पास करवा दी गईं जिससे शिक्षा की गुणवत्ता खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा नीति में आवश्यक सुधार किए हैं और बच्चों के मासिक टेस्ट शुरू करते हुए शिक्षकों की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है। 

12 नेशनल हाईवे कराए मंजूर
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 12 नेशनल हाईवे मंजूर करवाए जबकि पिछले 48 साल के दौरान विभिन्न दलों की सरकारों ने अपने कार्यकाल में केवल चार हाईवे मंजूर करवाए और जाते-जाते तीन हाइवे मंजूर करवाकर गए जिन्हें ठेकेदार बीच में ही छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि 450 करोड़ की लागत से सिरसा बाईपास बनवाया जाएगा जिसे कल ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर मंजूर करवाया गया है। 

जींद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना 11 सितंबर को

chief minister khattar, manohar lal rally at sirsa, chief minister sirsa rally, haryana government
CM Khattar - फोटो : amar ujala
कपास उद्योग होगा जिंदा
प्रदेश में सड़कों का जाल इस प्रकार बिछाया जा रहा है कि हरियाणा के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने में तीन घंटे से ज्यादा समय नहीं लगेगा। इससे प्रदेश का उद्योग-व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने सिरसा क्षेचत्र में कपास उद्योग को फिर से जिंदा करने का वादा किया ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। इसके लिए सरकार नई टेक्सटाइल नीति भी बना रही है ताकि इस इलाके में इससे जुड़े उद्योग पनप सकें।

सीएम खट्टर ने कहा कि युवाओं को रोजगार लायक बनाने के लिए प्रदेश में कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया गया है। पलवल में नया कौशल विकास विश्वविद्यालय शुरू किया जाएगा जहां युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। 11 सितंबर को जींद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के मेडिकल कालेज को भी मंजूरी दे दी गई है। दवाइयों की धांधली पर रोक लगाने के लिए प्रदेश में कॉरपोरेशन की स्थापना की गई है ताकि इलाज सस्ता हो सके। 

मुफ्त में बिजली नहीं दी जाएगी
उन्होंने कहा कि किसी को भी बिजली मुफ्त में नहीं दी जाएगी। कंपनियों से बिजली खरीदकर दी जाती है। पहले वाली सरकारों ने 340000 करोड़ का घाटा दिखाया था। उन्होंने कहा कि लाइन लॉस रोका जा रहा है। बिजली चोरी को भी उन्होंने भ्रष्टाचार बताया।  उन्होंने कहा कि जहां लाइन लॉस 20 प्रतिशत रह गया है वहां 21 घंटा बिजली दी जा रही है। सिरसा में ऐसे चार फीडर है जहां पर यह सुविधा दी जा रही है। यदि हम जरूरत के अनुसार पर्याप्त बिजली लेना चाहते हैं तो हमें बिल भरने की आदत डालनी होगी और बिजली चोरी रोकनी होगी। 

पेंशन के दो लाख फर्जी खाते मिले
उन्होंने बताया कि सरकार ने ऑनलाइन तकनीक का सहारा लेकर पांच लाख ऐसे राशनकार्ड पकड़े हैं जिन पर गैस सिलेंडर व मिट्टी तेल दोनों की सब्सिडी ली जा रही थी। हमने इसे बंद किया तो एक भी आदमी शिकायत करने नहीं आया क्योंकि यह सब फर्जीवाड़ा था और मिट्टी तेल के टैंकर बाहर ही बेच दिए जाते थे। इसी प्रकार दो लाख फर्जी पेंशन के खाते पकड़े गए हैं। जो लोग इस दुनिया में नहीं रहे, उनकी पेंशन भी दूसरों द्वारा हड़पी जा रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए पूरे प्रदेश का समान विकास करवा रही है। मुख्यमंत्री ने रैली में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ के लिए रैली संयोजक राजेंद्र देसूजोधा को बधाई दी।

 

सीएम सेवक-सिपाही : प्रो. गणेशीलाल

chief minister khattar, manohar lal rally at sirsa, chief minister sirsa rally, haryana government
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली में हूटिंग - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस जन्माष्टमी को जनता जनार्दन को समर्पित करते हुए जनता को भगवान का रूप बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री सभी का मंच जनता की वजह से ही सजता है और जनता की भूमिका लोकतंत्र में सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्रियों की तरह राजा नहीं बल्कि सेवक-सिपाही की भूमिका में है। सरकार ने हर वर्ग को पर्याप्त सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पाकिस्तान को कश्मीर के मामले में कड़ा संदेश दिया है।

दो साल पहले तक आतंक था
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने  कहा कि दो साल पहले तक यहां आतंक का दौर था। कोई बोलता था तो उसे पता नहीं होता था कि शाम तक उसके साथ क्या होगा। लेकिन आज कालांवाली आतंक से आजाद हो गया है। काली रात खत्म हो चुकी है, नई सुबह हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब तक हुए मुख्यमंत्रियों में कोई मुख्यमंत्री वर्तमान मुख्यमंत्री के नजदीक नहीं हो सकता। पहले युवाओं को अपने बाप-दादाओं को लेकर मंत्रियों के पास नौकरी के लिए चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन आज युवाओं को बिना सिफारिश नौकरी मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed