फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief minister khattar and minister anil vij run together

सीएम और विज एक साथ दौड़ेंगे, कौन निकलेगा आगे?

Fri, 20 Feb 2015 10:36 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Feb 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
chief minister khattar and minister anil vij run together

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज रविवार को एक साथ दौड़ते नजर आएंगे। देखना यह होगा कि इस दौड़ में कौन आगे निकलेगा। अभी तक राजनीति के प्लेटफार्म पर एक साथ दौड़ रहे दोनों नेताओं में पिछले कुछ दिनों में जो मतभेद आए हैं, यह दौड़ उन मतभेदों को भुलाने और गुबार कम करने की कसरत साबित होगी।

विज्ञापन


दोनों नेताओं की खेल-खेल में मनमुटाव दूर करने की इस कवायद की स्क्रिप्ट हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने लिखी है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अनिल विज को फोन करके अंबाला में रविवार को होने वाले कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दे दी है। ‘खेलेगा हरियाणा दौड़ेगा हरियाणा’ कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने सोनीपत से की थी। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का फोटो नदारद था।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने दूसरे चरण के तौर पर अंबाला में मिनी मैराथन का आयोजन किया है। सूत्राें के मुताबिक देर रात मुख्यमंत्री के साथ राज्य प्रभारी डॉ. अनिल जैन की अलग से बैठक हुई है। डॉ. जैन ने सीएम को सभी मंत्रियाें और विधायकों साथ लेकर चलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के केरल दौरे से पूर्व में मुख्यमंत्री ने विज के साथ उनके अंबाला निवास पर डिनर किया था। माना जा रहा था कि डिनर डिप्लोमेसी के बाद दोनाें नेताओं में मनमुटाव खत्म हो जाएगा, लेकिन उसके बाद विज की ओर से किए जा रहे ट्वीट की संख्या और बढ़ गई। फिलहाल, अब रविवार को होने वाली रेस पर प्रदेश की जनता की निगाहें टिकी हैं।


इनेलो ने कहा, गंभीरता से न लें यह झगड़ा
हरियाणा में लंबे समय से चल रहे इस विवाद पर इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि यह विवाद विज और खट्टर का पारिवारिक झगड़ा है। दोनों नेता एक जैसे हैं। फिर इस बात को हंस कर टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed