फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief minister double salary and minister also benefit

सरकारी खजाना खाली, डबल होगी सीएम की सैलरी

Sat, 21 Mar 2015 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Mar 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
chief minister double salary and minister also benefit

वित्तीय संकट में घिरी पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक के वेतन बढ़ाने का फैसला लिया है। साथ ही लोगों को भी राहत देते हुए अलॉटमेंट रेट पर प्लॉटों की रजिस्ट्री कराने की सुविधा दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में वीरवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार पंजाब विधानसभा के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और विधायकों व पूर्व विधायकों के वेतन/पेंशन, भत्ते, एक्स ग्रेशिया ग्रांट तथा अन्य भत्ते बढ़ाने के लिए संबंधित एक्टों में संशोधन को स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट ने विधानसभा की जनरल परपज कमेटी की रिपोर्ट और हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के संबंधित वेतन-भत्तों पर विचार किया। इसके बाद वेतन एवं भत्ते बढ़ाने संबंधी कमेटी की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

----------
‘हरियाणा और हिमाचल से कम वेतन’
वेतन के अलावा स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और विधायकों/पूर्व विधायकों को मिलने वाले विशेष भत्तों में भी संशोधन किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार इस संशोधन के बाद भी पंजाब के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और विधायकों/पूर्व विधायकों को हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों के मुकाबले वेतन एवं भत्ते कम ही मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह में करानी होगी रजिस्ट्री

chief minister double salary and minister also benefit

कैबिनेट के दूसरे फैसले के अनुसार प्लॉट मालिकों को अलॉटमेंट रेट पर अपनी जायदाद के रजिस्ट्रेशन के लिए दो माह का समय दिया जाएगा। यह फैसला उन मालिकों पर लागू होगा, जो कि अपने प्लॉटों की सभी किस्तें अदा कर चुके हैं, लेकिन इंतकालनामा रजिस्टर नहीं करवा सके हैं। विभिन्न अथॉरिटीज की ओर से अलॉट किए गए प्लॉटों के मालिकों ने राजस्व विभाग के पास रजिस्ट्री के लिए एक और मौका देने की मांग की थी। इस पर विचार करते हुए ही कैबिनेट ने ऐसे अलॉटियों को दो महीने में अपना इंतकाल रजिस्टर करवाने का अंतिम अवसर दिया है।
-------------------

पद..................................मौजूदा वेतन.........बढ़ने के बाद
मुख्यमंत्री........................50, 000.........एक लाख
डिप्टी सीएम एवं मंत्री.........30, 000.........50,000
स्पीकर/डिप्टी स्पीकर.........30, 000.........50,000
सीपीएस...........................20,000.........40,000
विधायक ...........................15,000.........25,000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed