फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Capt Amarinder Singh honored the medal winners Players

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

Thu, 11 Oct 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Capt Amarinder Singh honored the medal winners Players
पदक विजेता खिलाड़ी

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल-2018 में पदक जीतने वाले पंजाब के 23 खिलाड़ियों को 15.55 करोड़ रुपये के राज्य खेल पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे। इस मौके पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट के साथ-साथ एक-एक एप्पल आई फोन भी दिया गया।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने निचले स्तर पर खेल को बढ़ावा देने और विभिन्न पहलकदमियों द्वारा खेल में नौजवानों को प्रेरित करने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी ओलंपिक में पंजाब के खिलाड़ी चमकेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ओलंपिक में मेडल जीतने के लिए प्रमुख खिलाड़ियों की ऊर्जा और कौशल को उचित ढंग के साथ इस्तेमाल करेगी। 
विज्ञापन


समारोह में स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, विधायक परगट सिंह और पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव सिंह ढींढसा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अदाकार और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने राज्य में खेल सभ्याचार को बहाल करने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में पद्मश्री बहादुर सिंह, अर्जुन अवार्डी बलजीत सिंह ढिल्लों, गुरदेव सिंह गिल, जयपाल सिंह और जगजीत सिंह, ओलंपियन अजीत सिंह, सुखबीर सिंह गिल, पूर्व डीजीपी महल सिंह भुल्लर, पंजाब ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव जनरल राजा केएस सिद्धू और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी उपस्थित थे। इनके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, राजस्व मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया, वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, सांसद चौधरी संतोख सिंह, मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह, विधायक इंदरबीर सिंह बुलारिया, राज कुमार वेरका, फतेहजंग सिंह बाजवा, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह जीपी, अंगद सिंह सैनी, सुनील दत्ती और हरजोत कमल के अलावा डीजीपी सुरेश अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (खेल) संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और डायरेक्टर (खेल) अमृत कौर गिल भी उपस्थित थे।

इन खिलाड़ियों को मिली इतनी इनामी राशि

Chief Minister Capt Amarinder Singh honored the medal winners Players
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

हिना सिद्धू को 1.75 करोड़, प्रणव चोपड़ा को 75 लाख, अंजुम मोदगिल को 50 लाख, नवजीत कौर ढिल्लों को 40 लाख, प्रभदीप सिंह को 50 लाख, तजिंदर पाल सिंह तूर को 1 करोड़, स्वर्ण सिंह को 1 करोड़, सुखमीत सिंह को 1 करोड़, अरपिंदर सिंह को 1 करोड़, रमनदीप कौर खैरा को 75 लाख, भगवान सिंह को 50 लाख, रीना खोखर को 75 लाख, रूपिंदर पाल सिंह को 50 लाख, गुरजीत कौर को 75 लाख, आकाशदीप सिंह को 50 लाख, मनप्रीत सिंह को 50 लाख रुपये दिए गए। इनके अलावा, जकार्ता एशियाई खेल में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम में शामिल दूसरे खिलाड़ियों को भी 50 -50 लाख रुपये का इनाम दिया गया। 

पंजाब में खेलों को और प्रोत्साहन मिलेगा : सोढी
खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह ने कहा कि राज्य ने हाल ही में व्यापक खेल नीति को अमल में लाया है। इससे पंजाब में खेलों को और प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेलों में शानदार कारगुज़ारी दिखाने वाले खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के मुताबिक सरकारी नौकरी मुहैया करवाने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed