फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Amarinder Singh inaugurated the hospital in Sangrur

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा- बादल पिता-पुत्र को समन जाने से कांग्रेस का लेना-देना नहीं

Tue, 13 Nov 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Updated Tue, 13 Nov 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Amarinder Singh inaugurated the hospital in Sangrur
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि एसआईटी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत अन्यों को समन जारी किए जाने से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। जो कुछ करना है, एसआईटी ने ही करना है। उन्होंने विधानसभा में जस्टिस रणजीत सिंह द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी संबंधी रिपोर्ट पर कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया था। मुख्यमंत्री संगरूर के स्थानीय सिविल अस्पताल में होमी भाभा कैंसर अस्पताल की नई इमारत का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


 संगरूर में कैंसर अस्पताल का उद्घाटन
 मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को संगरूर सिविल अस्पताल में होमी भाभा कैंसर अस्पताल की नई इमारत का उद्घाटन किया। 122 करोड़ की लागत से बने अस्पताल में 100 बिस्तर हैं और यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। सीएम ने इस नए अस्पताल में अत्याधुनिक ऑनकोलोजी ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से न केवल मालवा बल्कि अन्य राज्यों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। राज्य सरकार लोगों को कैंसर पर हो रहे लाखों रुपये के खर्च से बचाना चाहती है। इस अस्पताल में कैंसर का इलाज बहुत ही सस्ते में और आसान तरीके से किया जाएगा। अस्पताल में टेस्ट पर चालीस फीसदी और दवाओं पर 66 फीसदी छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज कराने वाले व्यक्ति का प्राथमिक उपचार की फाइल पर महज दो हजार रुपये खर्च होगा। एक बार कार्ड बनने के बाद 90 फीसदी इलाज मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष के डेढ़ लाख रुपये से होगा। यह राशि अब सीधे तौर पर अस्पताल के खाते में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस तरह के कैंसर अस्पताल पटियाला, फाजिल्का, बठिंडा, मुल्लांपुर और अमृतसर में बनाए जा रहे हैं।

मुल्लांपुर अस्पताल 300 बैड का कैंसर अस्पताल अगली दिवाली तक शुरू हो जाएगा। इस मौके पर सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा कि अस्पतालों में डाक्टरों और अन्य रिक्त पदों को जल्द पूरा किया जाएगा। निजी अस्पताल मरीजों का जमकर शोषण कर रहे हैं जिसे रोकने के लिए जल्द नई नीति लाई जा रही है। इसके तहत मरीज को हर टेस्ट और दी गई दवाई का विवरण पेश करना अस्पताल प्रबंधकों को अनिवार्य होगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला, टाटा मैमोरियल के डायरेक्टर डॉ. आरके बड़वे, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, विधायक सुरजीत सिंह धीमान, विधायक दलवीर सिंह गोल्डी खंगूड़ा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा बीरकलां, दामन थिंद बाजवा और मास्टर अजैब सिंह रटौल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed