फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Justice of Punjab And Haryana Highcourt tested Positive for Corona 

चंडीगढ़ में कोरोना : हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आए कोरोना की चपेट में, लंबित मामलों की सुनवाई पर असर नहीं  

Sat, 17 Apr 2021 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Apr 2021 03:43 PM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश के कोरोना संक्रमित होने के चलते अब हाईकोर्ट में जिन मामलों में फिजिकल हेयरिंग हो रही थी, उन पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। ऐसे में अब आपराधिक मामलों में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Chief Justice of Punjab And Haryana Highcourt tested Positive for Corona 
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी कोरोना की चपेट में आ गए। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सूचना पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई है।

विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हाईकोर्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि चीफ जस्टिस के कोरोना संक्रमित होने से लंबित मामलों की सुनवाई में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लंबित मामलों की सुनवाई पूर्व की भांति चलती रहेगी। हाईकोर्ट में लंबित लगभग 300000 मामलों की सुनवाई पूर्व की भांति चलती रहेगी।
विज्ञापन



जिन मामलों में तारीख पड़ रही थी उसमें तारीख पड़ती रहेगी। हाईकोर्ट में फिलहाल लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है क्योंकि फिजिकल हेयरिंग नहीं हो पा रही है। हाईकोर्ट में फिजिकल हेयरिंग न हो पाने के चलते लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य न्यायाधीश के कोरोना संक्रमित होने के चलते अब रोस्टर भी प्रभावित होगा। ऐसे में अब लंबित मामलों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश के कोरोना संक्रमित होने के चलते अब हाईकोर्ट में जिन मामलों में फिजिकल हेयरिंग हो रही थी, उन पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। ऐसे में अब आपराधिक मामलों में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed