फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chhatrapati Murder Case, Ram Rahim Police Warning to Derapremi of Sacha Sauda

छत्रपति हत्याकांडः 11 को राम रहीम की पेशी, डेराप्रेमियों को चेतावनी- बवाल हुआ तो होंगे जिम्मेदार

Wed, 09 Jan 2019 12:22 PM IST
Priyesh Mishra महबूब अली, अमर उजाला, रोहतकहरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतकहरियाणा) Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 09 Jan 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Chhatrapati Murder Case, Ram Rahim Police Warning to Derapremi of Sacha Sauda
Gurmeet ram rahim
पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में फैसले के लिए राम रहीम की पेशी के चलते पुलिस ने डेराप्रेमियों को चेतावनी दी है कि अगर बवाल हुआ तो वे खुद ही इसके जिम्मेदार होंगे। 11 जनवरी को पंचकूला की सीबीआई अदालत में राम रहीम की होने वाली पेशी को लेकर पुलिस अलर्ट है। बवाल की आशंका वाले हरियाणा के पंचकूला और यूपी के करीब 900 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है।
विज्ञापन


पुलिस सादी वर्दी में इन पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा पुलिस ने राम रहीम के विभिन्न डेरों और नामचर्चा घर की देखरेख कर रहे लोगों को भी चेतावनी दी है। साध्वी से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम की 11 जनवरी को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में पंचकूला की सीबीआई अदालत में पेशी होनी है।
विज्ञापन


पेशी के दौरान राम रहीम के समर्थक रोहतक से पंचकूला ले जाते समय बवाल कर सकते हैं। इस तरह की आशंका पहले ही खुफिया विभाग जता चुका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंचकूला में पेशी के दौरान पंचकूला के अलावा हरियाणा, यूपी के विभिन्न जिलों के करीब 900 पूर्व में राम रहीम के अनुयायी रहे लोगों को चिह्नित किया गया है। इन लोगों में वह भी शामिल है, जो पूर्व में बवाल में शामिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के डीजीपी बीएस संधू ने भी सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिए हैं। बवाल होने पर नाम चर्चा घर और डेरों की देखरेख करने वाले भी जिम्मेदार माने जाएंगे। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि राम रहीम को लेकर नामचर्चा घर के अलावा डेरों में छापेमारी कराई जा रही है। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सादे कपड़ों में भी डेरो और नामचर्चा घरों के आसपास पुलिस तैनात की गई है।

अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

छत्रपति हत्याकांड के मुख्यारोपी डेरा प्रमुख राम रहीम की पेशी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। वहीं, उपायुक्त ने जिला सचिवालय के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और सुरक्षा को लेकर 17 महत्वपूर्ण स्थानों का चयन कर वहां नाकों की व्यवस्था की गई है। ताकि हर व्यक्ति व वाहन पर पैनी नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने 9 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो कोर्ट कांप्लेक्स, लघु सचिवालय, ओल्ड पंचकूला, माजरी चौक, बेला विस्टा चौक, नाका डीआई कट सेक्टर-1, नाका सूरज सिनेमा सेक्टर-1, नाक रेड बिशप सेक्टर-1 और नाका लघु सचिवालय सेक्टर-1 पर जवानों के साथ पुलिस के अधिकारी तैनात रहेंगे।      

एडीसी जगदीप ढांडा के हाथ कानून व्यवस्था की कमान
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त पंचकूला को पूर्ण प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ-साथ उपमंडल अधिकारी ना. पंचकूला व कालका भी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण प्रभारी होंगे। उपायुक्त ने संबधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सरपंचों से तालमेल बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की सूचना उनके पास हो। इसके साथ-साथ उन्होंने उपमंडल अधिकारी पंचकूला को भी उन्हें विभिन्न सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रशासन एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी

उपायुक्त ने जिलावासियों से भी विशेष तौर पर अपील करते हुए कहा कि वे सुरक्षा की दृष्टि के तहत जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर असामाजिक तत्वों की कोई संदिग्ध गतिविधियां संज्ञान में आए तो उनकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0172-2582100 पर दें। इसके साथ-साथ मोबाइल नंबर 8146630014 से निरंतर अंतिम दो डिजिट 15, 16, 17 व 8146630021 पर भी सूचना दे सकते हैं।      

सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
उपायुक्त ने विशेषकर नाम चर्चा घर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों आदि पर भी अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 4 कंपनियां बाहर से बुलाकर तैनात कर दी गई है। इसके अलावा तीन उप पुलिस अधीक्षक की भी तैनाती की गई हैं, जो निरंतर चेकिंग एवं निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने क्रेन, एंबुलेंस, अर्थमूविंग मशीन जैसी सभी आवश्यक मशीनरी के बारे में भी संबधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें प्रयोग में लाया जा सकें। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी इस दौरान अवकाश पर ना जाने के निर्देश जारी किए।

हाइलाइटर
17 प्वाइंट नाके के लिए चिन्हित
09 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए
04 बटालियन शहर में तैनात
03 उप पुलिस अधीक्षक तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed