फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chhath Puja 2022: know about Date, Tithi, shubh muhurat and puja vidhi

Chhath Puja 2022: नहाय खाय के साथ शुरू होगा सूर्य उपासना का महापर्व छठ, चंडीगढ़ में विशेष इंतजाम

Wed, 26 Oct 2022 04:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Oct 2022 04:36 PM IST
सार

चंडीगढ़ में न्यू लेक पर कुल 13 घाट बनाए गए हैं। चारों ओर सीढ़ियां बनाई गई हैं। बिहार परिषद के संगठन मंत्री सत्यम ओझा ने बताया कि न्यू लेक पर परिषद के वालंटियर व्रतियों के स्वागत के लिए तैयार रहेंगे। फल और दूध का प्रसाद बांटा जाएगा।

विज्ञापन
Chhath Puja 2022: know about Date, Tithi, shubh muhurat and puja vidhi
Chhath Puja 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय खाय से शुरू होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। नहाय खाय 28 अक्तूबर को है। 29 अक्तूबर को खरना होगा। व्रती छठ घाट पर पूरे परिवार के साथ मंगल गीत गाते पहुंचेंगी। छठ व्रती 30 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सूर्य और 31 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। 

विज्ञापन


छठ पूजा पर सेक्टर 42 की न्यू लेक जगमग होगी। महापर्व की तैयारी शुरू हो चुकी है। लेक की सफाई कर दी गई है। दो ट्यूबवेल से न्यू लेक में पानी भरने का काम शुरू हो चुका है। पहले सुखना लेक पर छठ पूजा के लिए व्रती जाती थीं। सुखना लेक में प्रशासन की ओर से छठ पूजा की मनाही के बाद प्रशासन ने वर्ष 2008 में न्यू लेक का निर्माण किया। 
विज्ञापन


पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन, बिहार परिषद व अन्य पूजा समितियों की ओर से व्रतियों का स्वागत किया जाएगा। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डीके सिंह ने बताया कि हजारों की संख्या में लोग सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगे। न्यू लेक पर कुल 13 घाट बनाए गए हैं। चारों ओर सीढ़ियां बनाई गई हैं। बिहार परिषद के संगठन मंत्री सत्यम ओझा ने बताया कि न्यू लेक पर परिषद के वालंटियर व्रतियों के स्वागत के लिए तैयार रहेंगे। फल और दूध का प्रसाद बांटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छठ व्रती रखेंगी उपवास
महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुक्रवार से शुभारंभ होगा। व्रती महिलाएं सुबह स्नान कर शुद्ध मन से चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाएंगी। इसमें सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है। रायपुर खुर्द, दड़वा, रामदरबार, सेक्टर-4, बहलाना, हल्लोमाजरा, मलोया गांव व कॉलोनी और धनास सहित अन्य जगहों पर आयोजक पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। शनिवार को खरना होगा। इसमें व्रती पूरा दिन बिना अन्न जल ग्रहण किए शाम में खीर व फलों का प्रसाद ग्रहण करेंगी। खरना के बाद व्रती 24 घंटे का अखंड उपवास करती हैं।

मलोया के सरोवर में होगा भव्य आयोजन
मलोया के बस स्टैंड के पास सरोवर में छठ पूजा का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में व्रती छठ पूजा में अर्घ्य देंगी। यहां पूर्वांचल संगठन समिति मलोया चंडीगढ़ की ओर से छठ पर्व का आयोजन हो रहा है। पूर्वांचल संगठन समिति के प्रधान रामबाबू सिंह, महासचिव संजय बिहारी, चेयरमैन केदार यादव, कैशियर केपी सिंह, राहुल वर्मा, शिवनाथ, ओमप्रकाश तिवारी और सुभाष छठ पर्व के लिए तालाब तैयार करेंगे।

सेक्टर 47 में होगा आयोजन
सेक्टर-47 ए में मकान नंबर-111 के सामने पार्क में हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ पूजा का आयोजन होगा। छठ पूजा कमेटी के प्रधान राकेश शर्मा ने बताया कि पूर्व सांसद और एडिशनल सॉलिसिटर सत्यपाल जैन और पूर्व मेयर देवेश मोदगिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed