फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chhath pooja in chandigarh, city news

36 घंटों का निर्जला उपवास शुरु, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

Thu, 26 Oct 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
chhath pooja in chandigarh, city news
- फोटो : File Photo
लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन बुधवार को व्रतियों ने दिन भर उपवास रहने के बाद शाम को खरना किया। वीरवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य का अर्घ्य देंगे। खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटों का निर्जला उपवास शुरू हो गया। शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पर्व संपन्न हो जाएगा। बुधवार को व्रतियों ने पूरे दिन उपवास रखकर शाम में खीर और रोटी का प्रसाद बनाया। संध्या पूजा के बाद व्रतियों ने पहले प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद घर के अन्य सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन


रोशनी से नहाई न्यू लेक
न्यू लेक को जगमग रोशनी से सजाया गया है। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और महासचिव डीके सिंह ने बताया कि सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर भव्य आयोजन होगा। एसोसिएशन की ओर से लेक को सजाया गया है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में व्रती अपने परिवार के साथ यहां पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पूजा के अवसर पर न्यू लेक पर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा राजनीतिक हस्तियां जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, एडिशनल सॉलिसिटर और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर भी मनेगी छठ

chhath pooja in chandigarh, city news
व्रतियों के लिए पंडाल लगाएगा बिहार परिषद
न्यू लेक पर बिहार परिषद की ओर से भी व्रतियों के स्वागत के लिए पंडाल लगाया जाएगा। परिषद अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने बताया कि शंख ध्वनि से पूजा का शुभारंभ होगा। पूजा के बाद भव्य धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। पंडाल में अजय पांडेय और उनकी टीम छठ के गीत के अलावा भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत पेश करेंगे। 

इन जगहों पर भी मनेगी छठ
सेक्टर-29 : सेक्टर-29 के बल शिव मंदिर के पास लगते ग्राउंड में भी कृत्रिम सरोवर का निर्माण किया गया है। छठ पूजा का आयोजन डिफेंस कर्मचारी यूनियन की ओर से किया जा रहा है। डिफेंस कर्मचारी यूनियन के उप प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पक्का घाट बनाया गया है। 
सेक्टर-47 :  यहां एयरफोर्स कर्मी परिवार के साथ छठ पर्व मनाते हैं। छठ पूजा कमेटी के प्रधान राकेश शर्मा ने बताया कि छठ पूजा में एडिशनल सॉलिसिटर और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। एरिया पार्षद देवेश मोदगिल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 
रायपुरखुर्द :  पूजा कमेटी के प्रधान नवलीन सिंह ने बताया कि छठ घाट को आकर्षक और जगमग रोशनी से सजाया जा रहा है। रात में भजन कीर्तन का आयोजन होगा।
दड़वा : दड़वा गांव में छठ पूजा की तैयारी चल रही है। ग्राम पंचायत भवन के साथ लगते स्थान पर कृत्रिम सरोवर का निर्माण किया गया है। व्रती इस कृत्रिम सरोवर में खड़े होकर ढलते और उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करेंगे। चंडीगढ़ विकास महामंच के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि भूमि पूजन का आयोजन हुआ। ।
कालोनी नंबर चार : कालोनी नंबर चार में कई जगह छठ पूजा का आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। छठ पूजा के लिए कृत्रिम सरोवरों का निर्माण पूरा हो गया। इन सरोवरों में वीरवार सुबह से पानी भरने का काम शुरू होगा। बड़ी संख्या में लोग छठ घाट पर पूजा के लिए पहुंचेंगे। छठ घाट को भव्य तरीके से सजाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed