फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chhath parv, chhath puja

छठ पर्व आज, चंडीगढ़ में इन जगहों पर दे सकेंगे सूर्य को अर्घ्य

Tue, 17 Nov 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Nov 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
chhath parv, chhath puja

आज लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा है। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए चंडीगढ़ में कई जगह इंतजाम किए गए हैं। छठ के लिए सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक को जगमग रोशनी से सजाया गया है। 450 पुलिसकर्मी सेक्टर-42 लेक पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

विज्ञापन


वहीं पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन छठ पूजा का आयोजन कर रही है। एसोसिएशन के प्रेस सचिव पंकज यादव ने बताया कि सभी तैयारियां हो चुकी हैं। लेक के सभी घाटों पर एसोसिएशन के वलंटियर तैनात होंगे। शहर के अन्य भागों में भी छठ की धूम है।
विज्ञापन


पूजा के लिए उपयोग में आनेवाली सामग्रियों की मार्केट में लोगों ने जमकर खरीदारी की। रामदरबार, हल्लोमाजरा, कालोनी नंबर चार,  दड़वा,  बहलाना, रायपुरखुर्द सहित अन्य स्थानों पर कृत्रिम सरोवरों का निर्माण किया गया है। इन कृत्रिम सरोवरों में पानी भरकर व्रती सूर्य को अर्घ्य प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को व्रतियों ने खरना किया। मंगलवार को ढलते सूर्य को वह अर्घ्य प्रदान करेंगे। 18 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर छठ का समापन हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed