फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chhath mahaparva started with Nahai Khay, Kharna today

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, खरना आज

Thu, 19 Nov 2020 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chhath mahaparva started with Nahai Khay, Kharna today
न्यू लेक पर की गई रोशनी। - फोटो : lake
चंडीगढ़। नहाय खाय के साथ बुधवार से चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ हो गया। नहाय खाय के तहत व्रती अरवा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाकर खाती हैं। व्रती के भोजन करने के बाद ही घर के या अन्य लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह सुबह और शाम दोनों ही होता है।
विज्ञापन

शाम को प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती फिर से उपवास पर रहती हैं। व्रती वीरवार की शाम को शाम में खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी। खरना के दौरान भी व्रती पूरा दिन अखंड उपवास रखती हैं। खरना के बाद चांद के डूबने से पहले ही पानी पीते हैं। उसके बाद 36 घंटे से भी अधिक का अखंड उपवास शुरू होता है। पहला अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को देते हैं और दूसरा अर्घ्य उगते सूर्य को प्रदान कर व्रत संपूर्ण होता है। उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के बाद व्रती पारण करती हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 29 निवासी व्रती प्रमिला देवी ने बताया कि वह हर वर्ष छठ पूजा करती हैं। इस वर्ष भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार वह भगवान सूर्य से कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना करेंगी। उन्होंने बताया कि यह महापर्व चार दिनों का कठिन तप है। इस दौरान पूरे परिवार के साथ छठ के गीत गाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 47 निवासी मीरा शर्मा ने बताया कि घर में धर्ममय माहौल हो गया है। इस महापर्व को हम सभी को पूरा एक वर्ष का इंतजार होता है। अब यह समय आ गया है। नहाय खाय से हमारा व्रत शुरू हो गया है। इसका समापन शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed