फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chhatbir Zoo will open in evening now

छतबीड़ जू में शाम को कर सकेंगे सैर और रात के डिनर का भी इंतजाम, नई व्यवस्था देखिए

Wed, 08 Aug 2018 05:25 PM IST
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर Updated Wed, 08 Aug 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Chhatbir Zoo will open in evening now
छतबीड़ जू - फोटो : अमर उजाला
अगर आप बाद दोपहर से देर रात तक शांत माहौल में नेचर के करीब आउटिंग का प्लान बना रहे हैं, तो छतबीड़ जू से अच्छा ऑप्शन शायद ही आपके लिए ट्राइसिटी में कहीं हो। जू में एक फूड प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है, जो रात करीब 9 से 10 बजे तक खुला रहेगा। यह फूड प्लाजा जू के मुख्य द्वार के बिल्कुल पास बनाया गया है। इसमें पर्यटकों के बैठने के लिए इनडोर और आउटडोर दोनों जगहों पर बंदोबस्त किया गया है। इसमें चार काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


उसी के सामने पर्यटकों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा फूड प्लाजा के छत पर सीमेंट की कुर्सियों का निर्माण किया गया है, ताकि आप खुले आसमान के नीचे हरियाली के बीच खाने का लुत्फ उठा सकें। लौटते वक्त स्वच्छ हवा और हरियाली के बीच चाय, कॉफी की चुस्की के साथ लजीज पकवानों का स्वाद भी चख सकते हैं। वन विभाग की ओर से फूड प्लाजा के आसपास सुरक्षा का भी पुख्ता प्रबंध किया जाएगा, ताकि देर शात तक रुकने में पर्यटकों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


अब जू की लेक में सुखना लेक की तरह ले सेल्फी का मजा
छतबीड़ जू में कच्ची लेक को सीमेंटेड बनाया दिया गया है। इसमें पांच फाउंटेन लगाए गए हैं। इसके अलावा सीमेंटेड वाटर फॉल बनाया गया है ताकि यहां आने वाले पर्यटक पक्षियों के साथ सेल्फी ले सकें। यहां लेक का फर्श काफी सुंदर बनाया गया है, जहां पर्यटक पक्षियों को बैठकर देख सकते हैं और उनकी फोटो भी खींच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो-वीडियो के जरिए एक क्लिक पर मिलेगी जू की पूरी दास्तां  
टूरिज्म विभाग की ओर से जू में जहां एक ओर नया मुख्य द्वार बनाया गया है, वहीं पर्यटकों को जानकारी देने के लिए एक इंटरपटेशन सेंटर का निर्माण किया गया है। इसमें पर्यटकों को जू का इतिहास और जानवरों व पक्षियों की जानकारी ऑडियो और वीडियो के माध्यम से मिलेगी। इस इमारत का काम करीब पूरा हो चुुका है। यह सेंटर पर्यटकों और छोटे बच्चों की जानकारी के लिए बनाया जा रहा है। इसके लिए पर्यटकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।   
 
जू में बनाया जा रहा है एक लगेज रूम

छतबीड़ जू में पूरे उत्तर भारत हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम यूपी तक के पर्यटक आते हैं। अगर किसी पर्यटक की फ्लाइट या ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो तीन घंटे डिले है और वे जू की सैर करना चाहते हैं, तो बिना होटल लिए वे अपना लगेज लेकर डायरेक्ट जू में आ सकते हैं। ऐसे पर्यटकों के लिए जू में एक लगेज रूम बनाया जा रहा है, जिसमें टोकन सिस्टम के जरिए लोगों का सामान रखा जाएगा।  

धूप और बारिश से बचने के लिए शेड का निर्माण, टिकट काउंटरों की संख्या भी बढाई
अब छतबीड़ जू में आने वाले पर्यटकों को टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। पर्यटकों की सहूलियत के लिए तीन नए टिकट बुकिंग काउंटर बनाए गए हैं। इन्हें जल्द पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। टिकट बुकिंग काउंटरों पर पर्यटकों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियों बनाई गए हैं। बारिश और धूप से बचाव के लिए शेड भी लगाए गए हैं।


सितंबर के पहले सप्ताह में पर्यटन विभाग की ओर से वन विभाग को फूड प्लाजा, लेक, टिकट बुकिंग काउंटर्स और चिल्ड्रन पार्क हैंड ओवर किया जाएगा। उसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। वन विभाग की ओर से अक्तूबर से पहले इन नई सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी। इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कार्य लगभग पूरे हो चुके हैैं।
- एम सुधाकर, फील्ड डायरेक्टर, छतबीड़ जू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed