फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chhatbir Zoo administration wrote for government approval to increase the number of tourist

छतबीड़ चिड़ियाघर में सिर्फ 2700 पर्यटकों को अनुमति, सरकार से मांगी संख्या बढ़ाने की मंजूरी

Mon, 11 Jan 2021 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
Chhatbir Zoo administration wrote for government approval to increase the number of tourist
छतबीड़ जू में लगी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छतबीड़ जू में लॉकडाउन के कारण पर्यटकों की संख्या पर लगी पाबंदी से पर्यटक मायूस हैं। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक, यहां वीकेंड पर सिर्फ 2700 पर्यटकों के प्रवेश को ही अनुमति है। एक जनवरी, 2021 से पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 2700 पर्यटकों से ज्यादा होने पर लोगों को लौटा दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण करीब नौ माह तक बंद होने के बाद दिसंबर में कोरोना गाइडलाइन के नियमों के पालन के साथ पर्यटकों के लिए खोला गया था। अब पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने सरकार को ज्यादा पर्यटकों के प्रवेश की मंजूरी लेने के लिए पत्र लिखा है, अब मंजूरी मिलने का इंतजार है। 
विज्ञापन



मंजूरी मिलने तक ऑनलाइन ही करें बुकिंग 
जब तक चिड़ियाघर में पर्यटकों के प्रवेश के लिए संख्या बढ़ाने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक अगर आप छतबीड़ में जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट की बुकिंग ऑनलाइन ही करें। इससे आपके चिड़ियाघर में प्रवेश की अनुमति पक्की हो जाएगी। चिड़ियाघर में टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन या फिर मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाने की बुकिंग की भी ऑनलाइन सुविधा
छतबीड़ चिड़ियाघर में प्रवेश के लिए पार्किंग, बैटरी आपरेटेड व्हीकल, शेर सफारी, साइकिल, वीडियो कैमरा, स्टिल कैमरा की बुकिंग अब ऑनलाइन होगी। इसके अलावा खाद्य पदार्थों की बुकिंग भी ऑनलाइन कर सकते हैं। जिस कैंटीन में खाने के सामान की ऑनलाइन बुकिंग होगी, वहां जाकर पर्यटकों को बुकिंग नंबर बताना होगा, इसके बाद खाने-पीने का सामान मिल जाएगा।

अभी बंद रहेगा बर्ड एवियरी
जीरकपुर छतबीड़ चिड़ियाघर का बर्ड एवियरी अभी बर्ड फ्लू के कारण एहतियात के तौर पर बंद ही रखा जाएगा। जब तक राज्य सरकार की ओर से इसे खोलने का कोई आदेश नहीं आ जाता। अब यहां उत्तर भारत से आने वाले पर्यटक चिड़ियाघर के बर्ड एवियरी के पक्षियों को देख नहीं पाएंगे, जब तक बर्ड फ्लू की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।


प्रवेश के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़ाने को भेजा प्रस्ताव
छतबीड़ जू के निदेशक एम सुधागर ने बताया कि अभी कोरोना गाइडलाइन को लेकर 2700 पर्यटकों के प्रवेश की ही अनुमति सरकार की ओर से मिली है, लेकिन एक जनवरी के बाद से हर वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ रही। लेकिन मंजूरी नहीं होने के कारण पर्यटकों को लौटाना पड़ रहा है। चिड़ियाघर में पर्यटकों के प्रवेश की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, अभी मंजूरी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed