फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chhatarpati's son reacts on life imprisonment of gurmeet ram rahim

राम रहीम को उम्रकैद की सजा के बाद छत्रपति की पत्नी और बेटे का आया बयान, पढ़ें क्या कहा

Fri, 18 Jan 2019 09:06 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 18 Jan 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
chhatarpati's son reacts on life imprisonment of gurmeet ram rahim
छत्रपति के पत्नी और बेटा

16 साल के बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में दोषी राम रहीम को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। पूरे मामले में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति पत्नी और बेटे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पुत्र अंशुल ने फैसले के बाद खुशी जताई। उन्होंने कहा कि 16 साल बाद हमें न्याय मिला है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सीबीआई की ओर से जिस तरह से हमारे केस की पैरवी हुई है। वह सराहनीय है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 16 साल की लड़ाई में बहुत से उतार चढ़ाव आए। लेकिन मेरे परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। इसलिए हम जीत पाए। संत के रूप में अपराध करने वाला राम रहीम सही बात का विरोध करता रहा है। देश के चौथे स्तंभ पर उसने हमला कर दिया। मेरी पूरी फैमिली ने 16 साल तक संघर्ष किया। हमने गुरमीत राम रहीम जैसे ताकतवर दुश्मन के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

chhatarpati's son reacts on life imprisonment of gurmeet ram rahim
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

आज अदालत ने गुरमीत राम रहीम सहित तीन अन्य दोषियों निर्मल सिंह, कृष्ण लाल, कुलदीप सिंह को ताउम्र उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला हमारे लिए अच्छा है। मेरे पिता के हत्यारों को जो सजा मिली है, हम इससे संतुष्ट हैं। समाज में इस तरह का अपराध करने से पहले लोग सौ बार सोचेंगे। कोर्ट ने इस तरह का फैसला देकर न्याय की आस लगाए लोगों का हौसला बढ़ाया है। सीबीआई के वकील एसपीएस वर्मा की ओर से केस की दलीलें पुख्ता तौर पर रखी गई थीं।  

छत्रपति की पत्नी का बयान
इस लड़ाई में जितना हीरो मेरा बेटा अंशुल है उतने ही वो जज हैं, जिन्होंने राम रहीम समेत चारों को दोषी ठहराया है। मैं जज साहब का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने फैसला सुनाया। वे हमारे लिए रोल मॉडल हैं, ऐसे जज सभी पीड़ितों को मिलें, तभी न्याय हो सकेंगे। फैसले से न्यायपालिका पर लोगों का विश्वास ओर बढ़ा है। - कुलवंत कौर, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की पत्नी

सिस्टम ने दिया सबसे अधिक दर्द
श्रेयसी ने कहा कि पिता को न्याय दिलाने में सबसे अधिक दर्द परिवार को सिस्टम से मिला है। पापा की आखिरी इच्छा थी कि डेरा प्रमुख का चेहरा बेनकाब हो और उनकी इसी इच्छा ने ही हमें जज्बा दिया। वह सिस्टम को बताना चाहती हैं कि जनता टीआरपी या वोट बैंक के लिए नहीं है, सिस्टम को हर इंसान की भावना की कद्र करनी चाहिए।  
          

भाई अंशुल के जज्बे को सलाम

chhatarpati's son reacts on life imprisonment of gurmeet ram rahim
श्रेयसी

श्रेयसी ने अपने पिता को न्याय दिलाने में किए गए संघर्ष के लिए भाई अंशुल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनका भाई मात्र 21 साल का था जब यह दर्दनाक घटना हुई। जिस उम्र में युवा अपने करियर बनाने के लिए संघर्ष में जुट जाते हैं, उस उम्र में भाई ने पिता को न्याय दिलाने के लिए कचहरियों के चक्कर काटने शुरू किए। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों को घर छोड़कर कोर्ट में तारीखें भुगतने पहुंचता था। हालांकि इस दौरान जहां कुछ अच्छे लोग साथ खड़े रहे, वहीं कुछ पीछे भी हट गए। लेकिन उनसे भी उन्हें सीख मिली कि न्याय की लड़ाई अकेले ही लड़नी पड़ती है।            

कई एनजीओ ने की केस खर्च उठाने की मांग
श्रेयसी ने बताया कि 16 सालों के दौरान बहुत सी सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ ने कोर्ट केस का खर्च उठाने को कहा, लेकिन भाई अंशुल इसके लिए कभी तैयार नहीं हुए। वह पापा को स्वयं न्याय दिलाना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि पापा को न्याय दिलाने के नाम पर कोई राजनीति करे। वह अकेले ही न्याय के लिए लड़ते रहे।

फिर से छपेगा ‘पूरा सच’ अखबार
श्रेयसी के अनुसार, उनका और उनके पिता का सपना था कि वह इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग करें, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद परिस्थितियां विपरीत होती चली गईं और उन्हें पत्रकारिता का शिक्षण के रूप में चयन करना पड़ा। श्रेयसी ने कहा कि अब जब उन्हें न्याय मिल गया है तो वह अपने भाइयों के साथ मिलकर पिता द्वारा चलाए गए अखबार ‘पूरा सच’ को फिर से शुरू करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed