फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chennai Super Kings' dominance was seen on Punjab's home ground, Dhoni's fans thronged the stadium

Chandigarh News: पंजाब के घरेलू मैदान पर दिखा चेन्नई सुपर किंग्स का जलवा, स्टेडियम में धोनी के चाहने वालों का लगा तांता

Wed, 09 Apr 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chennai Super Kings' dominance was seen on Punjab's home ground, Dhoni's fans thronged the stadium
चंडीगढ़। पंजाब किंग्स ने घरेलू मैदान पर पिछली पांच हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गिरती बल्लेबाजी को प्रियांश आर्य ने शतक मारकर जान फूंक दी। आर्य के शतक और शशांक सिंह के अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने 219 रन का स्कोर खड़ा किया। पीसीए मुल्लांपुर में मुकाबले के दौरान धोनी के प्रशंसक उनके नंबर की जर्सी पहनकर पहुंचे। वहीं, प्रियांश आर्य की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखते हुए स्टेडियम में एक समय प्रियांश का नाम भी खूब गूंजा। अंतिम ओवर में शशांक सिंह ओर मार्को जानसेन ने प्रशंसकों ने किंग्स के प्रशंसकों को झूमने का मौका दिया।
विज्ञापन

सिर चढ़कर बोला धोनी का क्रेज
आईपीएल के मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज देखते ही बनता था। स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रशंसक उनके नाम की 7 नंबर की जर्सी खरीदते हुए दिखाई दिए। पीले रंग की जर्सी पहने प्रशंसक स्टेडियम में पहुंचे। हर स्टैंड पर पीले रंग की जर्सियां ही नजर आ रही थीं। धोनी के प्रशंसकों के काफी संख्या में पहुंचने से ऐसा लग रहा था जैसे चेन्नई अपने हाेम ग्राउंड पर खेल रही है। मुकाबले से पहले मैदान पर भी धोनी पहुंचे थे तो वार्म अप कर रहे पंजाब किंग्स के बारी-बारी उनसे मिलने और हाथ मिलाने के लिए खासतौर पर पहुंचे। धोनी ने भी उनके साथ गर्मजोशी के साथ मिलकर उनका हाल पूछा।
विज्ञापन




कप्तान सस्ते में निपटे
मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना। टीम की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट प्रभसिमरन के रूप में गिरा। उस समय टीम का स्कोर 16 रहा, जब प्रभसिमरन बिना रन बनाए शून्य पर आउट हुए। उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर पहुंचे। जिन्होंने आते ही सिक्सर मार के दर्शकों में जोश भर दिया। जल्द ही वह 9 के स्कोर पर गेंदबाज खलील अहमद का शिकार हुए और चलते बने। कप्तान के जल्द आउट होती ही प्रशंसक मायूस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आधी टीम 83 रन पर सिमटी :

घरेलू मैदान पर लगातार दूसरे मैच में भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम लड़खड़ाते हुए दिखाई दी। टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, (0), श्रेयस (9), नेहल (9), मार्कस स्टोइनिस (4), गलेन मैक्सवेल (1) रन पर पवेलियन लौट गए लेकिन दूसरे छोर पर टिके हुए प्रियांश आर्य टीम का स्कोर आगे बढ़ा रहे थे। आधी टीम के जल्द पवेलियन लौटने पर पंजाब किंग्स के दर्शक निराश दिखे।






प्रिती जिंटा का दिखा जलवा

पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए आईपीएल के सभी मुकाबलों में साथ रहती हैं। आज के मुकाबले में भी वह घरेलू मैदान पहुंचीं। मैच के दौरान जब पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अर्धशतक जमाया तो जिंटा स्टैंड से खड़े होकर तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी। प्रियांश ने अपनी पारी में 4 छक्के व 5 चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने टीम की जर्सियां भी प्रशंसकों को बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article