{"_id":"603d4f33ec99de5c8e650e4e","slug":"chenab-river-rail-bridge-is-almost-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनाब नदी पर बन रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल, महज 34 मीटर निर्माण बाकी, मार्च में तैयार होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनाब नदी पर बन रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल, महज 34 मीटर निर्माण बाकी, मार्च में तैयार होने की उम्मीद
Tue, 02 Mar 2021 02:05 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल।
- फोटो : @PiyushGoyal
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में रेल पटरी बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उधमपुर-बारामूला रेल सेक्शन पर 272 किलोमीटर लंबी रेल पटरी बिछाई जानी है, जबकि 161 किलोमीटर लंबी रेल पटरी बिछाई जा चुकी है। बाकी इलाकों में कार्य चल रहा है। कुल 37 पुलों में से 26 बड़े पुल और 11 छोटे पुल हैं। वर्तमान में 12 बड़े पुलों और 10 छोटे पुलों का कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है। यह जानकारी फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन
डीआरएम ने बताया कि उधमपुर-कटरा 25 किलोमीटर, काजीगुंड-बारामूला 118 किलोमीटर और बनिहाल-काजीगुंड 18 किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है और इस पर ट्रेनें चल रही हैं। जबकि 111 किलोमीटर लंबे कटड़ा-बनिहाल सेक्शन पर कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस सेक्शन पर 111 में से 97 किलोमीटर अर्थात 87% कार्य मुख्य रूप से सुरंगों का है। इस सेक्शन पर 27 सुरंगें हैं। चिनाब नदी पर बन रहा पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है, इसका कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
चिनाब पुल का 550 मीटर में से 516 मीटर कार्य पूरा हो चुका है और शेष 34 मीटर का कार्य ही बाकी है। इसे मार्च 2021 तक पूरा करने की उम्मीद है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान रामबन जिले में बनिहाल क्षेत्र के पास टी-74 आर सुरंग जिसकी लंबाई 7.4 किलोमीटर लंबी है, उसे पांच दिसंबर 2020 और 8.6 किलोमीटर लंबी मुख्य सुरंग का कार्य तीन अक्तबूर 2020 को पूरा कर लिया गया है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर 11.2 किलोमीटर लंबी पीर पंजाल सुरंग के बाद यह दूसरी सबसे लंबी सुरंग है।
विज्ञापन
बनिहाल-बारामूला सेक्शन का विद्युतीकरण
बनिहाल से बारामूला तक 136 किलोमीटर रेलवे लाइन का कार्य पहले ही किया जा चुका है। बाकी विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। बनिहाल-बारामूला सेक्शन पर विद्युतीकरण कार्य मार्च 2022 तक पूरा होने की संभावना है।