फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheating worth lakhs in the name of getting job in GMCH-32

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

Tue, 12 Sep 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cheating worth lakhs in the name of getting job in GMCH-32
चंडीगढ़। जीएमसीएच--32 में विभिन्न पदों पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मनीमाजरा के न्यू दर्शनी बाग के एक युवक ने एसएसपी दफ्तर, सेक्टर- 9 पुलिस मुख्यालय में शिकायत दी है। मामले में शिकायतकर्ता बलि राम मिश्रा ने विकास नगर, मौलीजागरां के अश्विनी कुमार के खिलाफ यह शिकायत दी है। एसएसपी को दी शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह अश्विनी कुमार से नौकरी लगवाने के लिए मिला था। शिकायत के मुताबिक अश्विनी ने उसे 31 जनवरी 2023 को आश्वासन दिया कि वह उसकी जीएमसीएच-32 में नौकरी लगवा देगा। उसने शुरुआत में शिकायतकर्ता को 30 हजार रुपये जमा करवाने को कहा, जिसमें से 15 हजार रुपये पहले और बाकी के नियुक्ति के बाद देने को कहा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक अश्विनी ने उसे कहा कि सेक्टर 32 अस्पताल में कई रिक्त पद रिकार्ड पर हैं। ऐसे में वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी इनके लिए संपर्क कर सकता है। अश्विनी ने उसके संपर्क में आए लोगों को 3,18,000 रुपये देने को कहा। बलि राम मिश्रा ने यह रकम आगे अश्विनी को जमा करवा दी। बलि राम के मुताबिक बाद में उनकी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद सभी 13 लोग बलि राम मिश्रा से जमा करवाई गई रकम मांग रहे हैं। अश्विनी से संपर्क करने पर उसने रकम वापस करने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने उसे धमकाया और वह उसका मानसिक शोषण कर रहा है। बलि राम मिश्रा ने पुलिस से मांग की है कि उनके द्वारा जमा करवाई गई रकम अश्विनी कुमार से वापस करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed