फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheating UT police home guards for selling Swift on OLX

यूटी पुलिस के होमगार्ड को ओएलएक्स पर स्विफ्ट बेचने का झांसा देकर शातिर ने ठगे तीन लाख

Fri, 04 Dec 2020 11:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cheating UT police home guards for selling Swift on OLX
चंडीगढ़। मलोया थाने में तैनात होमगार्ड रघुवीर सिंह के साथ ओएलएक्स पर खुद को आर्मी का जवान बताकर स्विफ्ट कार बेचने का झांसा देकर 3,08,100 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात है कि पुलिस ने अपने ही मुलाजिम की शिकायत पर एक साल बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी जितेंद्र कुमार समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रघुवीर सिंह ने बताया कि वह मोहाली के खरड़ स्थित सेक्टर-4 में रहता है। वह मलोया थाने में बतौर होमगार्ड तैनात है। नवंबर 2019 में उसने ओएलएक्स पर एक स्विफ्ट कार देखी थी। इसके बाद कार मालिक से संपर्क किया। मूलरूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने उसे बताया था कि वह आर्मी का जवान है और उसकी तैनाती पंजाब के राजपुरा में है। इसके बाद जितेंद्र कुमार से डेढ़ लाख रुपये में कार खरीदने की डील हुई। इस दौरान जितेंद्र ने कहा कि उसका तबादला राजस्थान के पोखरा में हो गया है। इसकी वजह से कार को अपने साथ लेकर आ गया है। अब कार को वह आर्मी की गाड़ी में लोड कर उसके पते पर भेज देगा, लेकिन इसके एवज में उसे 8400 रुपये की बिल्टी भरनी पड़ेगी। इसके बाद शिकायतकर्ता रघुवीर सिंह ने 15 नवंबर को जितेंद्र को 8400 रुपये पेटीएम कर दिए। 16 नवंबर को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन पर शख्स ने कहा कि उसकी स्विफ्ट कार अंबाला पहुंच गई है, एक बार जितेंद्र से बात कर ले। बात करने पर जितेंद्र ने कहा कि उसके खाते में पैसे जमा करवा दो। इसके बाद एक निजी बैंक के खाते से 52, 51 और 37 हजार रुपये जमा करवा दिए। आरोपी ने इंश्योरेंस, गाड़ी छुड़वाने, आर्मी ट्रांसपोर्ट की फीस समेत अलग-अलग झांसा देकर शिकायतकर्ता रघुवंश से 37400, 36400, 31100, 28400, 28000 व 400 रुपये और जमा करवा लिए। भरोसा दिया कि कार उनके घर पर पहुंचने पर ज्यादा दिए पैसे को वापस कर दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद स्विफ्ट कार नहीं पहुंचाई गई। जब उन्होंने दोबारा जितेंद्र को फोन किया तो वह टालमटोल करने लगा। इससे परेशान होकर मामले की शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में दी गई। जहां जांच के बाद मलोया थाना पुलिस ने एक साल के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल नंबर के आधार पर जांच में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया गया है, आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed