फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheated Rs 3.16 lakh from a laborer in the name of getting his wife a job in Anganwadi

Chandigarh News: पत्नी को आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने के नाम पर मजूदर से ठग लिए 3.16 लाख रुपये

Wed, 11 Dec 2024 04:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 3.16 lakh from a laborer in the name of getting his wife a job in Anganwadi
चंडीगढ़। मोहाली निवासी एक व्यक्ति ने आंगनबाड़ी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 3.16 लाख रुपये की ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर-36 थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मलोया के हाउस नंबर-3636 में रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसकी मुलाकात कुछ समय पहले मोहाली के फेेस-7 में किराए के मकान में रहने वाले नवराज सिंह से हुई थी। नवराज ने उसे कहा था कि उसकी मोहाली और चंडीगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों अच्छी पहचान है। विजय ने उसे पत्नी की नौकरी लगवाने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने की बात कही। कहा कि इसकी एवज में उसे कुछ खर्चा भी करना होगा। शिकायतकर्ता ने नवराज को अलग-अलग किस्तों में कुल 3.16 लाख रुपये दिए। पैसे लेने के बाद वह एक दिन अपनी पत्नी को चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी में उसके घर लेकर आया और कहा कि यह पुलिस अफसर उसकी पत्नी की नौकरी के लिए वेरिफिकेशन करने आई है। कई महीने बाद भी उसकी पत्नी की नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। नवराज ने से दो चेक दिए और जब उसने वह बैंक में लगाए तो पता चला कि यह दोनों चेक फर्जी हैं। इसके बाद वह उसे बार-बार पैसे वापस करने का झांसा देता रहा और अब उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया। उसने बताया कि नवराज के ससुर चंडीगढ़ पुलिस में दो स्टार अफसर है और वह बार-बार उसके नाम पर उसे धमकियां देता है। इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed