फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheated online shopping tax by sending fake link of traffic challan

Chandigarh News: ट्रैफिक चालान का फर्जी लिंक भेज ऑनलाइन शॉपिंग कर लगाया चूना

Thu, 18 Jan 2024 03:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Cheated online shopping tax by sending fake link of traffic challan
चंडीगढ़। ऑनलाइन ठगों ने ट्रैफिक चालान का फर्जी लिंक भेज कर एक व्यक्ति से 11,891 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने जैसे ही लिंग पर क्लिक किया तो ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए ठगी हो गई। पीड़ित के बयान पर यूटी पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सेक्टर- 49 के रहने वाले प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल फोन पर 4 दिसंबर 2023 को ट्रैफिक चालान का एक लिंक आया। उसने लिंक पर क्लिक किया और लिंक में दिए गए ‘अनुमति’ विकल्प को दबाया। विकल्प पर क्लिक करने के बाद शिकायतकर्ता को अपने मोबाइल फोन में समस्याएं आने लगीं। बाद में उन्होंने पुलिस की आधिकारिक साइट के माध्यम से अपनी बाइक के चालान के बारे में जांच की, लेकिन उनकी बाइक के खिलाफ कोई लंबित चालान नहीं मिला। इस पर शिकायतकर्ता को अपने ऑर्डर के संबंध में ऑनलाइन शॉपिंग साइटों से संदेश आने लगे जबकि शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने ऑनलाइन शॉपिंग साइटों से कोई भी सामान ऑर्डर ही नहीं किया। इस दौरान शिकायतकर्ता को ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कुछ ओटीपी भी मिले। शिकायतकर्ता ने बताया कि अमेजन सहित कई कंपनियों से ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए ठगी हुई है। मामले में साइबर सेल ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed