फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheated of Rs 9.68 crore on the pretext of trading in crypto currency

Chandigarh News: क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग का झांसा देकर 9.68 करोड़ रुपये ठगे

Fri, 05 Jul 2024 06:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 9.68 crore on the pretext of trading in crypto currency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-7 निवासी सराफ को क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग करने का झांसा देकर 9.68 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-7 निवासी ललित सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मनीमाजरा चंडीगढ़ में ज्वेलरी की दुकान है। 13 दिसंबर 2023 को उन्हें एक लिंक मैसेज में आया और उसमें ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद वे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। करीब तीन माह तक उन्होंने ग्रुप में ट्रेडिंग की जानकारी ली। ग्रुप में क्रिप्टो करंसी में निवेश करने की जानकारी दी गई। 6 मार्च 2024 को राहुल शर्मा नामक व्यक्ति के कहने पर एक विदेशी निवेशक ने शिकायतकर्ता से बातचीत की। उसके बाद उन्होंने निवेश करने की योजना बनाई।

ट्रेडिंग के लिए खाता खुलवाया
शिकायतकर्ता से केवाईसी के लिए दस्तावेज मांगे गए। इसके बाद ट्रेडिंग के लिए खाता खुलवाया गया। शिकायतकर्ता ने 16 अप्रैल 2024 से लेकर 27 जून 2024 तक कुल 18 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 9.68 करोड़ रुपये निवेश किए। इसके बाद निवेश किए रुपये निकलवाने की बात उठी तो आरोपियों ने कुल रुपयों का 10 प्रतिशत बतौर टैक्स जमा करवाने को कहा गया। इसके बाद शिकायतकर्ता को शक हुआ तो उन्होंने अपने जानकार और दोस्तों से इसके बारे में पूछताछ की। इसके बाद उनको धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होते ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन सभी खातों की जांच कर रही है, जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में एसएचओ ललित शर्मा ने बताया कि सभी खातों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed