फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheated of 50 thousand for taking refund of online shoes

Chandigarh News: ऑनलाइन जूतों का रिफंड लेने के चक्कर में 50 हजार की हुई ठगी

Sat, 02 Sep 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cheated of 50 thousand for taking refund of online shoes
चंडीगढ़। फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन खरीदे जूतों की क्वालिटी ठीक न लगने पर 434 रुपये का रिफंड हासिल करने के चक्कर में एक व्यक्ति के साथ 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर 40सी निवासी शिकायतकर्ता जंग जयराज ने अज्ञात के खिलाफ साइबर अपराध पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बीते 21 अगस्त को फ्लिपकार्ट एप पर जूतों का आर्डर किया था। 25 अगस्त को जूते उनके पास पहुंच गए थे। डिलीवरी ब्वॉय को उन्होंने जूतों की कीमत के रूप में 434 रुपये दे दिए थे। हालांकि, बाद में खोलने पर जूते निम्न गुणवत्ता के मिला। शिकायतकर्ता ने रिफंड के लिए गूगल पर फ्लिपकार्ट का नंबर ढूंढा। शिकायतकर्ता ने उस नंबर पर कॉल की और उसे बताया गया कि कुछ देर में उन्हें फोन आएगा। इसके बाद उन्हें एक नंबर से कॉल आई और उन्हें फ्लिपकार्ट एप के साथ अपना बैंक खाता जोड़ने के लिए कहा गया। इसके बाद कॉल कट गई। शिकायतकर्ता ने एप के साथ बैंक खाता जोड़ने का प्रयास किया मगर विफल रहा। इसके बाद उनके बैंक से उन्हें 50 हजार रुपये निकलने का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद पता चला कि उसके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। इसके बाद पुलिस शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed