फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheap onion available by showing Aadhaar card in Jalandhar of Punjab

Onion Price: यहां आधार कार्ड दिखाकर मिल रहा सस्ता प्याज, 25 रुपये किलो कीमत, एक शख्स सिर्फ इतना खरीद सकता

Mon, 30 Oct 2023 02:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Oct 2023 02:29 PM IST
सार

देश के कई क्षेत्रों में अक्तूबर में प्याज की कीमतों में काफी उछाल आया है। पहले प्याज 55 रुपये किलो था। वहीं अब 70 रुपये के पार कीमतें पहुंच चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि सबसे अधिक प्याज महाराष्ट्र के नासिक और राजस्थान से आता था। मगर वहां अब नई खेप नहीं आ रही है।

विज्ञापन
Cheap onion available by showing Aadhaar card in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

त्योहारी सीजन में प्याज की बढ़ती कीमत से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। इसके बाद केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि पंजाब की मंडियों में स्टॉल लगाकर 25 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जाएगा। मंडियों में प्याज की खुदरा कीमत 70 से 75 रुपये प्रति किलो हैं। सोमवार को जालंधर की मकसूदां मंडी से स्टॉल लगाकर सस्ते दाम में प्याज उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन


यहां एक व्यक्ति आधार कार्ड दिखाकर चार किलो प्याज 25 रुपये प्रति किलो खरीद सकेगा। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ने लोगों को यह राहत दी है। मकसूदां मंडी में पहुंचे अधिकारी दीपक ने बताया कि फ्रूट मार्केट में बनी 78 नंबर दुकान के बाहर ये स्टॉल लगाया जाएगा। सुबह नौ बजे रियायती दरों पर प्याज बेचा जाएगा। सस्ते दाम पर प्याज मिलने की खबर सुनते ही सुबह नौ बजे लोगों की लाइन लग गई। इसके बाद एक-एक कर सभी लोगों को प्याज दिया गया।
विज्ञापन


देश के कई क्षेत्रों में अक्तूबर में प्याज की कीमतों में काफी उछाल आया है। पहले प्याज 55 रुपये किलो था। वहीं अब 70 रुपये के पार कीमतें पहुंच चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि सबसे अधिक प्याज महाराष्ट्र के नासिक और राजस्थान से आता था। मगर वहां अब नई खेप नहीं आ रही है। यही वजह है कि दामों में इजाफा हुआ है। अब अफगानिस्तान से प्याज आने के बाद ही दामों में गिरावट आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed