फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online working in chandigarh housing board offices

बड़ी राहतः चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में कल से ऑनलाइन दौड़ेगी फाइलें, दो ब्रांचों की पूरी तैयारी

Fri, 31 Jul 2020 02:04 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 31 Jul 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
online working in chandigarh housing board offices
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की दो ब्रांचों में फाइलें अब ऑनलाइन दौड़ेंगी। सीएचबी के अकाउंट्स व रिकवरी ब्रांच ने इस संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब एक अगस्त से इन ब्रांचों में ई-ऑफिस मॉड्यूल के तहत काम शुरू हो जाएगा। हाउसिंग बोर्ड ने ऑनलाइन काम करने के लिए 25 जून को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी किए थे। इसी के अनुसार, सीएचबी के अधिकारियों व कर्मचारियों को काम करना होगा।
विज्ञापन


ई-ऑफिस सिस्टम के शुरू होने से विभागों में लंबित पड़ी फाइलों की पहचान करना भी आसान हो जाएगा। ई-ऑफिस के पूरी तरह से शुरू होने के बाद सीएचबी में डाक, लोगों के पत्र व अन्य सभी प्रकार के प्रशासनिक आदेशों के आते ही उन्हें ई-फाइल में बदल कर दिए जाएंगे, जिससे ई-फाइल पर ही आगे काम होगा। जब तक सभी विभागों में यह सिस्टम पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता, तब तक कागजी फाइल ही चलानी होगी।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड इस सिस्टम को लेकर काफी गंभीर है, इसलिए बीते दिनों बोर्ड सेक्रेटरी व चीफ अकाउंट ऑफिसर ने एक बैठक भी की, जिसमें कर्मचारियों को ई-फाइल ही चलाने के निर्देश दिए गए। बोर्ड ने कर्मचारियों को साफ किया है कि ई-फाइल चलाने से पहले कागजी फाइल को भी अच्छी तरह से देखना होगा ताकि फाइलों में दस्तावेज पूरे हों। अगर जरूरत पड़ती है तो संबंधित अधिकारी द्वारा ई-फाइल भी मांगी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे केस में जहां उच्च अधिकारियों के हस्ताक्षर की जरूरत पड़ेगी, उसमें भी ई-फाइल ही आगे बढ़ाई जाएगी। कागजी फाइल पर बाद में अधिकारियों के हस्ताक्षर ले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed