फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB demolished many houses of Teen Shed Colony of Sector-56

सीएचबी ने सेक्टर-56 की टीन शेड कालोनी के कई मकान तोड़े

Sun, 08 Nov 2020 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
CHB demolished many houses of Teen Shed Colony of Sector-56
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने शनिवार को सेक्टर-56 की टीन शेड कॉलोनी को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। सुबह 10 बजे ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जिसके बाद मकानों को तोड़ने का काम शुरू किया गया। सीएचबी ने फिलहाल यहां उन मकानों को तोड़ा, जो सालों से खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

सीएचबी के एक अधिकारी के अनुसार, सेक्टर-56 में कुल 324 टीन शेड हैं। वर्तमान में 70 मकानों में परिवार सहित लोग रहते हैं जबकि बाकी मकान खाली पड़े हैं। हाउसिंग बोर्ड की अफॉर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना के तहत इन 70 परिवारों में से सिर्फ 11 परिवारों ने ही आवेदन किया है। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने यहां रहने वाले सभी लोगों को मलोया में मकान देने की योजना बनाई थी लेकिन किन्हीं कारणों से यहां के सिर्फ 11 परिवारों ने ही आवेदन किया है। इन सभी 11 परिवारों को मकान देने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में जो लोग बाकी रह जाएंगे, उन्हें यह मकान खाली करने होंगे। हाउसिंग बोर्ड की इस कार्रवाई के दौरान सेक्टर-56 में पुलिस बल के साथ नगर निगम के कर्मचारी भी मौजूद थे। सीएचबी ने इन लोगों को मकान देने के लिए 26 अक्तूबर से शिविर लगाया था।
विज्ञापन

10 नवंबर को पहला ड्रा, 21 से तोड़े जाएंगे मकान
हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मलोया में स्मॉल फ्लैट देने के लिए 10 नवंबर को सुबह 11 बजे पहले कंप्यूटराइज्ड ड्रा का आयोजन किया जाएगा। पहले ड्रा में 400 परिवारों को मकान दिया जाएगा। दूसरा ड्रॉ 25 नवंबर, तीसरा 2 दिसंबर और चौथा 10 दिसंबर को किया जाएगा। प्रत्येक ड्रा में करीब 400 लोगों को मकान मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि ड्रॉ के दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी और प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों की निगरानी में ड्रा निकाले जाएंगे। कोरोना वायरस के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए ड्रा के नतीजों को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड अपने वेबसाइट पर भी अपलोड करेगा। मलोया में लोगों को मकान का मालिकाना हक देने का काम 17 नवंबर से शुरू हो जाएगा। लोगों को उनके मकान नंबर के अनुसार बुलाया जाएगा। मालिकाना हक देने के बाद तीन दिन का समय दिया जाएगा, ताकि वह लोग अपने पुराने मकान को खाली कर नए मकान में रहने लगे। 21 नवंबर से सेक्टर-52 और सेक्टर-56 के मकानों को तोड़ने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी नंबर-4 के सैकड़ों लोग मकान के इंतजार में बैठे
सीएचबी ने मलोया में 4960 स्मॉल फ्लैट्स का निर्माण किया था। इनमें से फिलहाल 2445 फ्लैट्स खाली हैं लेकिन कालोनी नंबर चार में अभी 250 लोग ऐसे हैं, जो मकान पाने के हकदार हैं। किन्हीं कारणों से उनके फॉर्म लंबित है इसलिए हाउसिंग बोर्ड 250 मकान छोड़ अन्य 2195 मकानों को किराए पर देगा। कालोनी नंबर 4 के करीब 2300 परिवारों को जुलाई 2019 में मलोया के स्मॉल फ्लैट्स में बसाया था। बावजूद इसके कालोनी में अभी कई ऐसे परिवार हैं, जिनके पास बायोमेट्रिक सर्वे हैं लेकिन वह पक्के छत के इंतजार में बैठे हैं। कालोनी वासियों का कहना है कि डेढ़ साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन एस्टेट ऑफिस की तरफ से उनके फॉर्म आगे नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। सेक्टर-52 और 56 को लोगों को इन मकानों में रहने के लिए हर महीने 3000 रुपये का किराया चुकाना होगा। इसके अतिरिक्त बिजली और पानी का बिल देना होगा। हर दो साल बाद 8 प्रतिशत और पांच साल बाद 20 प्रतिशत किराया बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed