फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB: 196 application for 150 flats of self finance housing scheme

सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम: 150 फ्लैट्स के लिए 196 आवेदन

Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
CHB: 196 application for 150 flats of self finance housing scheme
फ्लैट्स - फोटो : demo pic

सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के तहत 150 फ्लैट्स के ड्रा के लिए 196 लोगों ने आवेदन किया है। सेक्टर-51 की सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के फ्लैटों के ड्रा की तारीख 30 जुलाई तय की गई है। लेकिन जिन्होंने एश्योर्ड कोटे के लिए आवेदन किया है, उनके नामों की सूची सोमवार को सीएचबी की वेबसाइट पर डाउनलोड करने के साथ ही बोर्ड के नोटिस बोर्ड पर भी चिपका दी जाएगी।

विज्ञापन


सीएचबी ने शुक्रवार को प्रैस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि सभी बैंक और आनलाइन आवेदन आने के बाद पाया गया है कि 150 फ्लैट्स के ड्रा के लिए 196 लोगों ने आवेदन किया है जबकि एश्योर्ड कोटे 50 फ्लैट्स के लिए 78 ने बिड दी है। जो 28 बिड कर्ता बच जाएंगे उनके आवेदन ड्रा में शामिल कर दिए जाएंगे। एश्योर्ड कोटे के लिए बिड खोलने की तारीख 10 जून तय की गई है।
विज्ञापन


जिसमें जिसकी सबसे ज्यादा बिड आई होगी उसका बढ़ते से घटते क्रम में आई बोली के अनुसार फ्लैट्स निकाले जाएंगे। इस स्कीम के तहत कुल 200 टू बीएचके फ्लैट्स का निर्माण होना है। बोर्ड के अनुसार तीन साल के भीतर ये फ्लैट्स बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को सीएचबी ने बताया था कि 200 फ्लैट्स की इस स्कीम के लिए 225 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें एश्योर्ड कोटे के तहत सिर्फ 25 आवेदन आए, जबकि इस कोटे के तहत 50 फ्लैट्स रिजर्व रखे गए थे। लेकिन अब बोर्ड का कहना है कि आनलाइन आवेदनों को इसमें शामिल नहीं किया गया था। अब हर जगह से आवेदन को जोड़ कर उक्त नया आवेदन का आंकड़ा आया है।

इस स्कीम के तहत हाउसिंग बोर्ड ने एक हजार से ज्यादा ब्रोशर बेचे हैं। फ्लैट की कीमत 69 लाख रुपये रखी गई है। बोर्ड के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि जब किसी हाउसिंग स्कीम के लिए इतने कम ब्रोशर आएं हों जबकि यह स्कीम आठ साल बाद शहर में लांच हुई है। कुल फ्लैट्स की संख्या में पांच प्रतिशत कोटा आस्ट्रीज के लिए रिजर्व है।


1073 वर्ग फुट एरिया है फ्लैट का
इस स्कीम के तहत हर फ्लोर में 50 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार फ्लैट का कवर एरिया कुल 1073 वर्ग फुट होगा। इसमें पार्किंग और बालकनी का एरिया शामिल नहीं है। सभी चार फ्लोर में ड्राइंग, डाइनिंग रूम, किचन, दो बेडरूम, ड्रेसिंग रूम और स्टोर शामिल हैं। सभी कमरों के साथ टॉयलेट अटैच है। सभी के लिए पार्किंग के अलावा फ्लोर में लिफ्ट की भी अलग से व्यवस्था होगी। यहां पर चार मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर ही स्टील पार्किंग की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed