{"_id":"63e961ba15864ccfa50679a3","slug":"chautala-family-growing-close-on-the-due-to-marriage-of-digvijay-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दिग्विजय की शादी के बहाने बढ़ रही चौटाला परिवार की नजदीकियां, अजय-दिग्विजय ने OP चौटाला से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दिग्विजय की शादी के बहाने बढ़ रही चौटाला परिवार की नजदीकियां, अजय-दिग्विजय ने OP चौटाला से की मुलाकात
Mon, 13 Feb 2023 03:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Feb 2023 03:31 AM IST
सार
अजय और दिग्विजय चौटाला ने गुरुग्राम में ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात की। मार्च में दिग्विजय की शादी होने वाली है, इसी के लिए आमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन
अपने दादा चौधरी के पैर छूते दिग्विजय। अपने पिता से मिलने पहुंचे अजय चौटाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार साल पहले सियासी तकरार में दो फाड़ हुआ चौटाला परिवार एक बार फिर एक-दूसरे के नजदीक आने लगा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के प्रति नरम दिख रहे हैं। दो दिन पहले उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का एक शादी समारोह में दादा ओमप्रकाश चौटाला के पैर छूना और इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने से कई तरह की तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
वहीं, रविवार को डा. अजय चौटाला और दिग्विजय चौटाला ने गुरुग्राम स्थित आवास पर ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात कर चर्चा को और बल दे दिया। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस दौरान इनेलो सुप्रीमो के साथ दिग्विजय की शादी समारोह को लेकर चर्चा की गई और उन्हें सभी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया। दिग्विजय चौटाला ने दादा के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जजपा के प्रधान महासचिव और दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला की मार्च में शादी तय है। इस शादी के बहाने चौटाला परिवार को फिर से एक करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, ये तो समय ही बताएगा कि चौटाला परिवार एकजुट होता है या फिर सियासी राहें जुदा ही रहेंगी, लेकिन खास बात यह है कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी पहले के मुकाबले नरम पड़ते दिखाए दे रहे हैं।
गोहाना रैली में पड़ी थी परिवार में दरार
7 अक्टूबर 2018 को सोनीपत के गोहाना में हुई रैली के दौरान इनेलो के दोफाड़ होने की नींव रखी गई थी। इस रैली के बाद चौटाला परिवार में ऐसी फूट पड़ी कि ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला और छोटे बेटे अभय चौटाला के बीच की खींचतान सड़क तक आ गई थी।
राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते ओपी चौटाला के दोनों बेटों ने अपनी राजनीतिक राह अलग चुन ली थी। दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला अभय चौटाला को लेकर तो तीखे बयान देते रहे हैं, लेकिन ओमप्रकाश चौटाला के प्रति शुरू से ही नरम रहे हैं।