फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaudhary Udaybhan said Kumari Selja is guilty for fielding a weak candidate

कमजोर उम्मीदवार उतारने के लिए कुमारी सैलजा दोषी : चौधरी उदयभान

Mon, 24 Jun 2024 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Udaybhan said Kumari Selja is guilty for fielding a weak candidate
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के कड़े तेवर, टिका टिप्पणी की बजाय हाईकमान को शिकायत करें
विज्ञापन

बोले, कुमारी सैलजा पार्टी की बड़ी नेता, उनको नोटिस देना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के हरियाणा कांग्रेस नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधने को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने पलटवार किया है। कड़े तेवर दिखाते हुए उदयभान ने कहा कि अगर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रत्याशी उतारे हैं, तो इसके लिए सबसे पहले कुमारी सैलजा ही दोषी हैं। वह पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हैं, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य हैं और वह टिकट आवंटन की बैठक में मौजूद थीं।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के फैसलों पर टीका-टिप्पणी करना किसी भी नेता के लिए उचित नहीं है। कुमारी सैलजा को हाईकमान के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। अगर कोई बड़ा नेता ऐसे बयान देता है तो पार्टी के निचले कार्यकर्ताओं तक गलत मैसेज जाता है। कुमारी सैलजा को अनुशासनहीनता के चलते नोटिस देने के सवाल पर चौधरी उदयभान ने कहा कि वे पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं, प्रदेशों की प्रभारी रही हैं, वह मेरे से बाहर हैं। मैं उनको क्या नोटिस दूंगा, वह मेरी पावर में नहीं हैं। मैं तो प्रार्थना कर सकता हूं, ऐसे बयानों से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। उदयभान ने कहा कि कुमारी सैलजा के विषय में मुझे कोई बात करनी होगी तो कांग्रेस नेतृत्व से करूंगा न कि सार्वजनिक मंच पर।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुमारी सैलजा शुरू से ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधती रही हैं। टिकट आवंटन से लेकर संगठन नहीं बनाने को लेकर सैलजा सवाल उठाती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
किरण चौधरी को बताया विश्वासघाती
किरण चौधरी के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उदयभान ने कहा कि अगर कोई घरवाला विश्वासघाती हो तो वह चला जाए यही ठीक है। पहले के मुकाबले कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है। दूसरे दलों से 42 वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं, इनमें कई पूर्व सांसद, विधायक व पूर्व विधायक हैं। इन लोगों से पार्टी मजबूत हुई है जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है। वहीं, कांग्रेस संगठन के गठन पर उन्होंने कहा कि हमारा बेहतरीन काम चल रहा है, जैसी आवश्यकता होगी उसके मुताबिक काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed