फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaudhary Birendra Singh's counterattack, people were in favor of Congress and not of JP, he will win from Uchana

Chandigarh News: चौधरी बीरेंद्र सिंह का पलटवार, लोग कांग्रेस के पक्ष में थे जेपी के नहीं, उचाना से जीतेंगे

Sat, 01 Jun 2024 04:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Birendra Singh's counterattack, people were in favor of Congress and not of JP, he will win from Uchana
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी द्वारा निकाली भड़ास के बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पलटवार किया है। बीरेद्र सिंह ने कहा कि उचाना से जेपी को ज्यादा से ज्यादा जीत मिलेगी, अगर मेरा प्रचार प्रसार में इतना सहयोग नहीं मिलता तो कैसे इतने वोट मिलते। दूसरा, लोग कांग्रेस के पक्ष मे तो थे, जेपी के पक्ष में नहीं। फिर जेपी के इस कमेंट का क्या मतलब है, इसका जवाब तो वह नतीजों के बाद ही दे पाएंगे।
गौर हो कि मतदान के बाद कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा करते हुए जेपी ने बीरेंद्र सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि उचाना में धोखा देने वालों के पल्ले कुछ नहीं निकला। लोगों ने उनको सीधे वोट दिए हैं। जो इस तरह के लोग पहले घूम रहे थे, लोगों की इनकी असलियत का पला चल गया। उचाना में उनके वोटों में एक प्रतिशत भी किसी का फर्क नहीं पड़ा। जयप्रकाश ने हिसार लोकसभा से टिकट मिलने के बाद सबसे पहले बीरेंद्र सिंह को फोन कर समर्थन मांगा था। मगर, बीरेंद्र सिंह ने घर आकर मिलने की बात कही। इसके बाद जयप्रकाश ने घर मिलने का समय मांगा तो बीरेंद्र सिंह ने समर्थकों के बीच समर्थन मांगने की बात कही। जयप्रकाश उचाना मीटिंग में समर्थकों के बीच भी गए मगर फिर भी बीरेंद्र सिंह प्रचार से गायब रहे। अब मतदान के बाद जेपी ने बीरेंद्र सिंह को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन

कोई बुलाता तो जरूर जाता : बीरेंद्र
वहीं, चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि जहां मुझे बुलाया जाएगा मैं वहां जरूर जाऊंगा। कुरुक्षेत्र, सिरसा तमाम क्षेत्रों पर वह सक्रिय रहे हैं। कोई और भी बुलाता तो वहां भी प्रचार के लिए जरूर जाता। लोकसभा चुनाव क्षेत्र में बहुत बड़ा जनमत कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन यह जरूर हो सकता है कि उसे जनमत में बहुत सारे लोग कांग्रेस के पक्ष में तो थे, लेकिन जेपी के पक्ष में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

बाबरिया ने बुलाई कांग्रेस नेताओं की बैठक
भाजपा के बाद अब हरियाणा कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं और एजेंटों के साथ बैठक बुलाई है। हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बावरिया ने शनिवार को इस संंबंध में दिल्ली में बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के साथ साथ कांग्रेस के अन्य नेता और एजेंट शामिल रहेंगे। बैठक में बाबरिया व उदयभान कार्यकर्ताओं और एजेंटों से प्रत्येक लोकसभा के हिसाब से फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही भितरघात की शिकायतों पर रिपोर्ट तलब की जाएगी। साथ ही बैठक में मतगणना के समय किस प्रकार की सावधानी बरतें, इसको लेकर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बारे मेें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से मतगणना के समय अंदर तैनात होने वाले एजेंटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed