फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaudhary Birendra Singh will join Congress on 9 April

Chandigarh News: नौ अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे चौधरी बीरेंद्र सिंह

Sun, 07 Apr 2024 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Birendra Singh will join Congress on 9 April
दिल्ली में होगा कार्यक्रम, कई समर्थक भी हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह नौ अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उनके शामिल होने का कार्यक्रम दिल्ली में रखा जाएगा। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों समर्थक भी पहुंचेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ कि वह नौ को किस समय कांग्रेस में शामिल होंगे। चौधरी बीरेंद्र सिंह के करीबियों का कहना है कि वह इस बारे में जल्द ही सूचित करेंगे। उनके बेटे व हिसार से भाजपा के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह करीब एक महीने पहले भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि चौधरी बीरेंद्र सिंह कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने यह बयान देकर सनसनी फैला दी थी कि जब वह कांग्रेस में शामिल होंगे तो उनके साथ दो विधायक भी होंगे। हालांकि उन्होंने विधायकों का नाम नहीं बताया था। बीरेंद्र सिंह को धाकड़ नेता माना जाता है। वह साल 2014 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। उसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा और उन्हें केंद्रीय मंत्री भी नियुक्त किया था। उनकी पत्नी प्रेम लता उचाना से विधायक रह चुकी हैं। वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके नाना सर छोटू राम के नाना हैं, जिन्हें ब्रिटिश काल के दौरान कृषकों के पक्ष में अपने निर्णयों के लिए किसानों के बीच बहुत सम्मान प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed