फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chasing the girl student and trying to make her sit in the I-20 car

छात्रा का पीछा कर आई-20 कार में बिठाने की कोशिश

Tue, 03 Aug 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chasing the girl student and trying to make her sit in the I-20 car
चंडीगढ़। आई-20 कार सवार चार मनचलों ने रविवार रात सेक्टर-34 में 200 मीटर तक पीछा कर 18 वर्षीय एक छात्रा से छेड़छाड़ की और उसे कार में खींचने की कोशिश की। छात्रा के चिल्लाने पर वहां से गुजर रहा स्कूटी सवार एक युवक मदद को पहुंचा तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की और बेसबॉल से एक्टिवा तोड़कर भाग निकले। वारदात रात करीब साढे़ आठ बजे सेक्टर-34 थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से कैथल (हरियाणा) निवासी 18 वर्षीय युवती सेक्टर-34 थाने के अंतर्गत किराए के मकान में रहकर यहां पढ़ाई करती है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह सेक्टर-34 की मार्केट में कुछ सामान खरीदने गई थी और पैदल ही घर लौट रही थी। इसी बीच आई-20 कार सवार चार मनचले उसके पीछे लग गए और उस पर फब्तियां कसने लगे। छात्रा मनचलों को नजरअंदाज कर तेज कदमों से घर की तरफ जाने लगी। बावजूद इसके मनचलों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और करीब 200 मीटर तक उसका पीछा करते रहे। सेक्टर-34 थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर मनचलों ने छात्रा को रोक लिया और उसे कार में खींचने की कोशिश करने लगे। इस पर छात्रा ने चिल्लाना शुरू कर दिया तो वहां से गुजर रहे एक्टिवा सवार एक युवक ने मनचलों का विरोध किया। इस पर गुस्साए युवकों ने युवक से मारपीट शुरू कर दी और बेसबॉल से उसकी एक्टिवा को तोड़कर फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

बॉक्स
लुधियाना नंबर की कार में सवार थे आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों की आई-20 कार का नंबर लुधियाना (पंजाब) में पंजीकृत है। सेक्टर-34 थाना पुलिस अब नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed