फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chargesheet filed against two dsp in haryana jat reservation protest and voilence case

जाट आरक्षण आंदोलन और हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, दो DSP चार्जशीट

Thu, 19 Jan 2017 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jan 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
chargesheet filed against two dsp in haryana jat reservation protest and voilence case
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले में दो डीएसपी पर गाज गिरी है। प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों डीएसपी को चार्जशीट किया है। अब इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


सबसे अधिक तबाही उपद्रवियों ने रोहतक में मचाई थी। चार्जशीट किए गए डीएसपी में से एचपीएस अमित दहिया उस समय रोहतक में ही ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं, चार्जशीट डीएसपी राजबीर सिंह भिवानी के लोहारू में सेवारत थे। प्रकाश सिंह कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इन दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली को जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान संदेहास्पद पाया है।
विज्ञापन


इसके आधार पर ही सरकार ने दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। माना जा रहा है कि सरकार जाट आंदोलन के दौरान हीलाहवाली करने वाले अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठा सकती है। आने वाले दिनों में और अफसरों पर गाज गिरने के संकेत मिले हैं। जाटों ने दोबारा से 29 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी हुई है, इसलिए सरकार कोई नरमी दिखाने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन के दौरान आगजनी, लूटपाट और हिंसा में संदेहास्पद भूमिका के आरोप में पहले से एचसीएस, एचपीएस और चार-चार आईएएस-आईपीएस अधिकारी निलंबित चल रहे हैं। सरकार इनके जवाब से संतुष्ट है, जिसके आधार पर इन्हें बहाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed