फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chargesheet filed against the accused in the murder of the girl in the hotel

Chandigarh News: होटल में युवती की हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Tue, 13 Jun 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against the accused in the murder of the girl in the hotel
चंडीगढ़। किशनगढ़ के एक होटल में 19 वर्षीय युवती क्रिस्टल की हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। मामले में आईटी थाना पुलिस ने नेपाल निवासी आशीष लोहानी को वारदात के दो दिन बाद जीरी मंडी चौक के पास से पकड़ा था। पूछताछ में उसने कबूल किया था कि क्रिस्टल उसके साथ रहना नहीं चाहती थी इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या से एक दिन पहले वह बाजार चाकू खरीदकर लाया था। अब मामले की सुनवाई 15 जून को होगी। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी आशीष ने नेपाल के काठमांडू में क्रिस्टल नाम की युवती से शादी की थी। शादी के बाद दोनों लुधियाना में रहने लगे थे। कुछ दिन बाद दोनों ने मोहाली के बड़माजरा में किराये पर मकान ले लिया और शिफ्ट हो गए। क्रिस्टल‎ एक स्पा सेंटर में काम करने लगी जबकि आशीष एक डिस्क में नौकरी करने लगा। इस बीच आशीष का एक दूसरी युवती से अफेयर हो गया और वह क्रिस्टल को छोड़कर चला गया। उधर, क्रिस्टल की भी किसी और से दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

8‎ मार्च को आशीष वापस लौट आया लेकिन उसे क्रिस्टल नहीं मिली। उसी दिन आशीष ने क्रिस्टल को किसी‎ और युवक के साथ देख लिया। 10 मार्च को वह क्रिस्टल को किशनगढ़ के एक होटल में ले गया और वहां उसे साथ रहने के लिए मनाने लगा लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी होटल से फरार हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह हत्या के बाद लुधियाना भाग गया था। जाने से पहले उसने मोहाली में कटिंग और शेविंग करवाई थी, लेकिन वह एटीएम लेने बड़माजरा आया तो पुलिस ने उसे जीरी मंडी चौक के पास दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed