{"_id":"5cdedfa1bdec22073073defe","slug":"charged-of-obscene-conversation-on-examiner-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे अंक देने के बदले परीक्षक ने छात्रा से बाहर मिलने को कहा, अश्लील बातचीत का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे अंक देने के बदले परीक्षक ने छात्रा से बाहर मिलने को कहा, अश्लील बातचीत का भी आरोप
Fri, 17 May 2019 10:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 May 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत के एक निजी शिक्षण संस्थान में प्रैक्टिकल में बाहरी व्यवहारिक परीक्षक (एक्सटर्नल प्रैक्टिकल एग्जामिनर) ने अच्छे अंक देने के बदले छात्रा को शिक्षण संस्थान से बाहर मिलने को कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने छात्रा से अश्लील बातें की। छात्रा ने पूरी बात परिजनों को बताई तो उन्होंने संस्थान पहुंचकर आरोपी से हाथापाई की। आरोपी के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया था। लेकिन घटना के अगले दिन छात्रा ने शिकायत दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विशेष बच्चों को पढ़ाने का कोर्स कर रही एक छात्रा गुरुवार को निजी शिक्षण संस्थान में प्रैक्टिकल देने गई थी। गुरुग्राम निवासी पवन कुमार बतौर परीक्षक आया था। आरोप है कि प्रैक्टिकल के दौरान जब निजी शिक्षण संस्थान के अध्यापक और अध्यापिका किसी काम से बाहर चले गए तो पवन कुमार ने छात्रा से अश्लील बातचीत शुरू कर दी।
विज्ञापन
परीक्षक ने छात्रा से कहा कि अगर वह उसकी बात मानेगी तो उसे अच्छे अंक दे देगा। इसके बाद छात्रा स्कूल प्रबंधन के पास पहुंची। बाद में परिजनों को मामले से अवगत कराया। उधर, मामले का पता लगते ही महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल शिक्षण संस्थान पहुंचीं। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गुरुग्राम और दिल्ली भेजी गई हैं।
- डॉ. रविंद्र कुमार, डीएसपी, सोनीपत।