{"_id":"64b96d3f560412dfca0b7223","slug":"charanjit-singh-channi-targeted-cm-bhagwant-regarding-floods-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पूर्व सीएम चन्नी बोले- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में CM मान ऐसे जाते हैं, जैसे फिल्म शूट करनी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पूर्व सीएम चन्नी बोले- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में CM मान ऐसे जाते हैं, जैसे फिल्म शूट करनी हो
Thu, 20 Jul 2023 10:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:56 PM IST
सार
चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री मान पंजाब का पैसा जहाज के धुएं में उड़ा रहे हैं। बंगलुरू में पिछले दिनों जो बैठक हुई थी, उसमें राघव चड्डा और अरविंद केजरीवाल भी जा सकते थे लेकिन वह दोनों केवल इसलिए मान को अपने साथ ले गए ताकि पंजाब सरकार के जहाज का इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने जुबानी हमला बोला है। नाभा में चन्नी ने कहा कि मानसून से पहले नदियों, नालों की सरकार ने साफ-सफाई नहीं कराई। अब बाढ़ प्रभावित इलाकों में सीएम ऐसे जाते हैं, जैसे फिल्म की शूटिंग करनी हो। जहां सीएम का दौरा हो, उस इलाके में पहले सेट लगाया जाता है और फिर वीडियो शूट कर जारी किया जाता है।
विज्ञापन
पंजाब आज एक अच्छे प्रबंधक की कमी के चलते बुरे दौर से गुजर रहा है। अगर सीएम के पास सोच-समझ होती तो मानसून के शुरू होने से पहले ही बाढ़ के खतरे को टालने के लिए ठोस प्रबंध करते। चन्नी गुरुवार को नाभा की नई जिला जेल में बंद कांग्रेस नेता कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों से मुलाकात करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री मान पंजाब का पैसा जहाज के धुएं में उड़ा रहे हैं। बंगलुरू में पिछले दिनों जो बैठक हुई थी, उसमें राघव चड्डा और अरविंद केजरीवाल भी जा सकते थे लेकिन वह दोनों केवल इसलिए मान को अपने साथ ले गए ताकि पंजाब सरकार के जहाज का इस्तेमाल कर सकें। आप सरकार के अब तक के कार्यकाल में पंजाब की जनता को कोई मुआवजा नहीं मिला है। इसलिए लोग आगे भी उम्मीद न रखें कि उन्हें बाढ़ से हुए नुकसान के लिए कोई आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
पंजाब पानी में डूबा है और मान अन्य राज्यों के दौरे कर रहे हैं। मान सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए नहीं, बल्कि विरोधी दल के नेताओं को खत्म करने के लिए उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर जेलों में डाला जा रहा है। यह बदले की राजनीति से हो रहा है, जिसे अब और सहन नहीं किया जाएगा। विरोधी दलों को एकजुट होकर आप सरकार के खिलाफ इस संबंध में आवाज बुलंद करनी चाहिए।