चड्ढा की आत्महत्या की कहानी से मेल नहीं खाती FIR, वीडियो में दिखी महिला भी गायब!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की ओर से नामजद जिन 11 आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है, उनमें से अधिकांश का उस वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है। इनमें ज्यादातर चड्ढा परिवार के बिजनेस पार्टनर हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर इन्हें नामजद किया गया है। चरणजीत चड्ढा के बेटे इंद्रप्रीत चड्ढा ने बुधवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पिता की अश्लील वीडियो वायरल मामले में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने उससे भी पूछताछ की थी।
पुलिस को सुसाइड नोट मिला और उसमें क्या लिखा था, यह कोई बताने को तैयार नहीं है। मीडिया में खबरें आई हैं कि मृतक इंद्रप्रीत ने पांच पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। लेकिन पुलिस ने सुसाइड नोट का कहीं जिक्र ही नहीं किया है। परिवार वाले मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और पुलिस अधिकारी चुप हैं। ऐसे में सवाल है कि अगर सुसाइड नोट मिला है तो उसमें लिखी बातों का एफआईआर में हवाला क्यों नहीं दिया गया है।
पुलिस ने एफआईआर में लिखा है कि मृतक के बेटे को विश्वास है कि उक्त 11 नामजद व कई अन्यों ने उनके पिता को आत्महत्या के लिए उकसाया है। लेकिन इंद्रप्रीत ने आत्महत्या शर्म के लिए की या कर्ज के लिए यह बड़ा सवाल है। बताया जा रहा है कि इंद्रप्रीत करीब 200 करोड़ की देनदारी में फंसे थे। उधर, वायरल हुए वीडियो में दिख रही महिला भूमिगत हो गई है। उसके घर पर ताला लटका है।
चड्ढा के और भी वीडियो आ सकते हैं सामने
मृतक चड्ढा का एक सुसाइड नोट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रंजीत एवेन्यू स्थित होटल के लेटर पैड पर सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा है। यह सुसाइड नोट पुलिस के पास से वायरल हुआ है या फिर और कहीं से। इसकी जांच पुलिस कर रही है। अहम बात यह है कि आखिरकार सुसाइड नोट कहां से मिला। सीएम के नाम लिखे सुसाइड नोट पर किसी कोरियर कंपनी या डाकघर की मुहर भी नहीं दिख रही है।
चड्ढा के और भी वीडियो आ सकते हैं सामने
सीकेडी के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा की और भी अश्लील वीडियो हैं, जिसमें संस्थान कीमहिला कर्मचारियों के साथ अश्लील मुद्रा में दिख रहे हैं। ये वीडियो अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं। चड्ढा अपने आफिस में ऊंचे पदों पर महिलाएं ही नियुक्त करता था। उधर, चरणजीत चड्ढा ने भारत और कनाडा की दोहरी नागरिकता ले रखी है। ऐसे में चड्ढा का विदेशों में भी कई हजार करोड़ का कारोबार है।
पोंटी चड्ढा का दामाद था इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा
चरणजीत सिंह चड्ढा का होटल इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। उनका बेटा इंद्रप्रीत चड्ढा देश के बड़े शराब व्यवसायियों में शामिल पोंटी चड्ढा का दामाद था। दोनों समधी किसी जमाने में उत्तर प्रदेश में शराब का कारोबार करते थे। इंद्रप्रीत चड्ढा कवि व लेखक थे। उन्होंने चार किताबें लिखी थी। जिनमें एक किताब का विमोचन तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने किया था।