फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Channi had given assurance, so Rajinder Kaur went to CM's residence

चन्नी ने दिया था आश्वासन, इसलिए सीएम आवास गई थीं राजिंदर कौर

Sat, 04 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Channi had given assurance, so Rajinder Kaur went to CM's residence
चंडीगढ़। जालंधर निवासी राजिंदर कौर सीएम आवास यूं ही चक्कर नहीं काट रही थीं। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिकायत के निपटारे का आश्वासन दिया था। लेकिन सीएम आवास में मौजूद अधिकारियों के कारण वह उन तक पहुंच नहीं पा रही थी। वीरवार को जब चौथी बार भी उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया तो हताश होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद राजिंदर कौर का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी मां राजिंदर कौर शिकायत लेकर बार बार सीएम आवास के चक्कर काट रही थीं, लेकिन उन्हें हर बार टरका दिया जाता था। वह जब भी चंडीगढ़ जाती थीं तो रात में गुरुद्वारे में रुकती थीं। वह बेहद परेशान थीं। मुख्यमंत्री चन्नी से यदि उन्हें मिलवा दिया जाता तो शायद आज उनकी मां जिंदा होतीं।
विज्ञापन

चन्नी ने छुए थे राजिंदर कौर के पैर, मुलाजिम को शिकायत देने के लिए कहा था
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राजिंदर कौर का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सीएम आवास का है। राजिंदर कौर सीएम से कह रही हैं कि मैं तो आपके दर्शन ही करने आई हूं। आपकी बहुत तारीफ सुनी है। इस दौरान चन्नी ने उनके पैर छुए। राजिंदर कौर ने कहा कि यह काम मत करो। इसके बाद चन्नी उन्हें कह रहे हैं कि पास बैठे मुलाजिम को शिकायत दे दो। उन्होंने उनकी शिकायत लेने के लिए पास बैठे अधिकारी को कहा था। गुरजीत सिंह का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने शिकायत नहीं ली। अधिकारी ने राजिंदर कौर से कहा कि वह लिखित में शिकायत दे या फिर शिकायत को टाइप करवाकर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई भाभी ने हड़प ली थी रकम, जमीन पर किया कब्जा
राजिंदर कौर का आरोप था कि उसकी जमीन पर भाई-भाभी ने कब्जा कर लिया है। मकान को बेचकर उसकी रकम हड़प ली। उसके पास आजीविका का साधन नहीं रहा। आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों से समस्या समाधान की गुजारिश की थी। हारकर वह चंडीगढ़ के सेक्टर दो स्थित पंजाब सीएम के आवास के सामने वीरवार की दोपहर पहुंची। उसकी मांग की थी कि उसे सीएम से मिलने दिया जाए ताकि वह समस्या बता सके। आरोप है कि उसे सीएम से नहीं मिलने दिया गया। कुछ देर के बाद उन्होंने वहीं जहर खा लिया। वह जमीन पर गिरी तो सीएम आवास के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की। जिसके बाद राजिंदर कौर को तुरंत जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed